LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़अपराधछत्तीसगढराज्य

Today News: बॉयफ्रेंड संग होटल में मिली RTO की भतीजी, 51 लाख से ज्यादा की चोरी का खुलासा…. भतीजी निकली मास्टरमाइंड

Jashpur News

Today News जशपुर। जशपुर जिले के थाना नारायणपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केराडीह, रैनीडांड में हुई लाखों की चोरी की गुत्थी को जशपुर पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। Today News

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद रुपये, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और एक लग्जरी हैरियर कार समेत कुल लगभग 51 लाख 82 हजार 300 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

ALSO READCG NEWS: डेंटल कॉलेज मेस में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप, फूड सेफ्टी जांच में खुली बड़ी लापरवाही

घर की ही भतीजी निकली चोरी की मास्टरमाइंड

इस पूरे मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि चोरी की साजिश किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि घर की ही भतीजी ने अपने बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आईफोन और ऐशो-आराम की जिंदगी के लालच में शुरू हुई यह योजना लाखों की चोरी में तब्दील हो गई।

ALSO READ- CG BJP LIST 2026: CG जिला अध्यक्ष की घोषणा, देखे किस जिले से किस का नाम , देखें आदेश

15 लाख नगद और सोने के बिस्किट हुए थे चोरी

पुलिस के अनुसार, 6 दिसंबर 2025 को प्रार्थिया सुषमा निकुंज ने थाना नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पुराने मकान केराडीह, रैनीडांड में दीवान के अंदर रखी अटैची से—

  • करीब 15 लाख रुपये नगद
  • सोने के बिस्किट
  • अन्य कीमती जेवरात

चोरी हो गए थे। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत उस समय 35 लाख रुपये से अधिक आंकी गई थी।

ALSO READ – Brijmohan Agrawal का बयान

चोरी के पैसों से पार्टियां, घूमना-फिरना और कार खरीदी

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रार्थिया की भतीजी मिनल निकुंज ने अपने बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की रकम से आरोपियों ने—

  • महंगी पार्टियां कीं
  • घूमने-फिरने में पैसा उड़ाया
  • करीब 25 लाख रुपये की लग्जरी हैरियर कार खरीदी

घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।

ALSO READ- Rape News: बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप : प्रेमिका को मिलने बुलाकर शराब पी, 4 Friends से भी कराया रेप, बोले-किसी को बताएगी तो मार डालेंगे

रांची के होटल से बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

पुलिस की तकनीकी टीम और मुखबिरों की मदद से मुख्य आरोपी मिनल निकुंज और अनिल प्रधान को रांची (झारखंड) के एक होटल से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इसके बाद अन्य फरार आरोपियों—

  • अभिषेक इंद्रवार
  • लंकेश्वर बड़ाईक
  • अलीशा भगत

को भी अलग-अलग तिथियों में गिरफ्तार किया गया।

ALSO READ- Raipur News: कक्षा 4 के प्रश्नपत्र विवाद पर बड़ी कार्रवाई, हेडमास्टर निलंबित, मॉडरेटर सेवा से हटाई गई

पुलिस ने क्या-क्या किया बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने—

  • ₹86,300 नगद
  • एक लग्जरी हैरियर कार
  • सोने का कड़ा
  • मंगलसूत्र
  • 100 ग्राम, 50 ग्राम और 20 ग्राम के सोने के बिस्किट
  • एक आईफोन
  • चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन

बरामद किए हैं। जब्त सामग्री की कुल वर्तमान कीमत लगभग ₹51,82,300 आंकी गई है।

ALSO READ- Ambikapur News: 11 शिक्षक निलंबित — शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि इस मामले से जुड़े कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उन्हें चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि इस बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल जशपुर, थाना नारायणपुर पुलिस और अन्य टीमों की अहम भूमिका रही।

ALSO READ-  रायपुर में 80 लाख के ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 50.35 लाख कैश जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News
Jashpur News

Today News : बॉयफ्रेंड संग होटल में मिली RTO की भतीजी, 51 लाख से ज्यादा की चोरी का खुलासा…. भतीजी निकली मास्टरमाइंड

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *