LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

25 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला: SSP ने जारी किया आदेश, देखिये लिस्ट…

25 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला : दुर्ग। दुर्ग पुलिस विभाग में कर्मचारियों और अधिकारियों का तबादला हुआ है। दुर्ग एसएसपी राम गोपाल गर्ग ने 25 पुलिस कर्मियों को जिले के पुलिस विभाग में स्थानांतरित किया है।

आपको बता दें कि पुलिस में स्वयं के आवेदन पर अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण पहली बार हुआ है। 14 लंबे समय से पुलिस सेवा में कार्यरत आरक्षकों को थानों में स्थानांतरित किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग ने मंगलवार को पुलिस में स्वयं के आवेदन पर अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थानांतरित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कुछ दिन पहले ही पुलिस कर्मचारियों से कहा था कि वे अपने आप से मिलकर सेवा से संबंधित अपनी शिकायतें बताएं, ताकि उनको किसी की सिफारिश लगाने की आवश्यकता न पड़े। मंगलवार 2 जनवरी को 25 अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण की सूची जारी की गई।

ALSO READ- 4 दिन पेट्रोल-डीजल पंप बंद, ड्राइवरों के हड़ताल से बड़ा असर…

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्वयं का आवेदन प्रस्तुत करने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक स्थानांतरित कर दिया। आदेश में २५ अधिकारियों-कर्मचारियों को नए पदों पर नियुक्त किया गया। साथ ही, लंबे समय से पुलिस सेवा में कार्यरत 14 आरक्षकों को थानों में नए पदों पर नियुक्त किया गया है। निम्नलिखित सूची सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की है।

durg pilice transfer
durg pilice transfer

25 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला: SSP ने जारी किया आदेश, देखिये लिस्ट…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles