LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

ujjain mahakal mandir : महाकाल मंदिर में बवाल! पुजारी और संत के बीच जमकर झूमाझटकी, मामला पहुंचा कलेक्टर तक

ujjain mahakal mandir  : Ujjain News | Mahakal Temple Controversy: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में आज सुबह एक चौंकाने वाला विवाद देखने को मिला। मंदिर के महेश पुजारी और नाथ संप्रदाय के संत महंत योगी महावीर नाथ के बीच गर्भगृह में तीखी बहस और झूमाझटकी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि मंदिर कर्मचारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा और बाद में यह विवाद जिला कलेक्टर तक पहुंच गया। ujjain mahakal mandir 

ALSO READ- Encounter in Delhi: राजधानी में एन्काउंटर…. पुलिस के साथ भीषण मुठभेड़ में गिरोह के 4 सदस्य ढेर…. रंजन पाठक समेत गिरोह के 4 सदस्य ढेर.. क़त्ल और डकैती जैसे वारदातों को देते थे अंजाम

क्या है पूरा मामला ujjain mahakal mandir 

जानकारी के मुताबिक, मंदिर के महेश पुजारी गर्भगृह में पूजा कार्य में व्यस्त थे, तभी उज्जैन के ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के महंत योगी महावीर नाथ गोरखपुर के संतों के साथ दर्शन करने पहुंचे।
महेश पुजारी ने संत से पगड़ी उतारने को कहा, जिससे विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई तक की नौबत आ गई।

विवाद गर्भगृह से निकलकर नंदी हॉल तक पहुंच गया। मंदिर के कर्मचारियों और अन्य पुजारियों ने दोनों को शांत कराने की बहुत कोशिश की, लेकिन माहौल बिगड़ता चला गया।

ALSO READ – gold silver price list: सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट, जाने आगे कितनी गिरावट हो सकती है?

संतों ने जताई नाराजगी

इस घटना से नाराज साधु-संतों ने मंदिर प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
अखाड़ा परिषद के बैनर तले कई साधु-संत पहले मंदिर प्रशासक से मिले, फिर कलेक्टर से मुलाकात कर महेश पुजारी को मंदिर से निष्कासित करने की मांग की।

ALSO READ- Top 5 5G Smartphones Under 15000: 15 हजार रुपये में मिल रहे हैं ये 5 बेस्ट 5G स्मार्टफोन – फीचर्स, कीमत और ऑफर डिटेल्स

मंदिर प्रशासक का बयान

महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने कहा कि,

“महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने इस विवाद की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है और शीघ्र ही मामले का समाधान निकाला जाएगा।”

पुजारी और संत के बयान

महेश पुजारी ने आरोप लगाया कि महंत योगी महावीर नाथ अक्सर मंदिर में विवाद करते हैं।

“उन्होंने गर्भगृह में नियमों का उल्लंघन करते हुए पगड़ी पहनकर प्रवेश किया और मुझे गालियां दीं। उन्होंने मंदिर की मर्यादा तोड़ी और जान से मारने की धमकी दी।”

वहीं, महंत योगी महावीर नाथ का कहना है कि,

“मैं गोरखपुर से आए साधु-संतों के साथ दर्शन करने पहुंचा था। महेश पुजारी ने अभद्र व्यवहार किया और पगड़ी खुलवाई। वह ब्राह्मण के नाम पर धब्बा हैं। हमने कलेक्टर और मंदिर प्रशासन से उन्हें हटाने की मांग की है।”

 

ujjain mahakal mandir : महाकाल मंदिर में बवाल! पुजारी और संत के बीच जमकर झूमाझटकी, मामला पहुंचा कलेक्टर तक

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles