राजनीतिब्रेकिंग न्यूज़राज्य

25 किलोमीटर की पदयात्रा कर जनता तक पहुँच रहे विकास

रायपुर। कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय रोजाना पच्चीस किलोमीटर की जनवंदन यात्रा करके लोगों के घर-घर तक पहुँच रहे हैं। सुबह से रात चलने वाली यात्रा में आम जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है, यात्रा के दौरान माँ का आशीर्वाद तो कहीं बहन का स्नेह और कहीं बेटी का भरपूर प्यार उन्हें मिल रहा है।

Cg election results 2023

मंगलवार को श्री उपाध्याय ने सुबह मोतीलाल नगर से जनवंदन यात्रा का आगाज किया। यहाँ महिलाओं ने तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया, रामकृष्ण परमहंस वार्ड में लोगों का हुजुम उमड़ा था, जिन्होंने विकास उपाध्याय को घेर लिया और कहा कि हमारी आस ही विकास है, रामसागर पारा में भी आम लोग विकास उपाध्याय से मिलने के लिए घरों के बाहर निकले और खुशी-खुशी उन्हें सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि विकास को ही चुनना है जो पाँच साल हमारी सुध लेता है, गायब होने वाले प्रत्याशी को नहीं।

Cg chunav date list 2023

जनवंदन यात्रा के अंतिम पड़ाव में विकास उपाध्याय रामनगर पहुँचे, वहाँ भी वे पैदल ही एक-एक घर तक गये और लोगों से सहयोग मांगा। यहाँ पर भी उन्हें भरपूर सहयोग का वादा लोगों ने किया है।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles