ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरकारी खबर

जल, जंगल,जमीन को बचाने हर लड़ाई को हमारा समर्थन – विकास उपाध्याय

जल, जंगल,जमीन को बचाने हर लड़ाई को हमारा समर्थन – विकास उपाध्याय

  • भाजपा सरकार आते ही मोदी के मित्र की छत्तीसगढ़ पर गिद्ध दृष्टि
  • भाजपा के किसी भी गलत मंसूबे को सफल नहीं होने देगी कांग्रेस, सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने हर बार मैदान मे उतरेंगे – विकास
  • हसदेव बचाओ आंदोलन के समर्थन में रायपुर में बनी मानव श्रृंखला

राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आज एक विज्ञप्ति जारी करते हुए वर्तमान की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही जल जंगल जमीन खतरे में पड़ गए हैं, झूठे वादों के आधार पर बनी भाजपा सरकार ने अपने हीड़न एजेंडा पर काम शुरू कर दिया है जिसका पहला उदाहरण हमें हसदेव जंगल में देखने को मिल रहा है जंगल की हो रही बेतहाशा कटाई की तस्वीर लगातार सामने आ रही है,

ALSO READ- CM Vishnu Dev Sai का किसानों को बड़ी सौगात, खाते में ट्रांसफर की दो साल के Bonus की बकाया राशि

इस जंगल को बचाने की पिछली कांग्रेस सरकार ने हर संभव मदद की लेकिन सरकार जाते ही भाजपा का कुचक्र शुरू हो गया और हिडन एजेंडा के तहत हसदेव जंगल की बलि चढ़ाई जा रही है विकास उपाध्याय ने बताया कि हसदेवा बचाने के हर मुहिम का समर्थन करने की बात कहते हुए हसदेव बचाने की लड़ाई शुरू करने का ऐलान किया है इसी कड़ी में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने अपने समर्थकों के साथ संविधान चौक बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के पास हसदेव बचाने की मुहिम में आम लोगों से जुड़ने की अपील की,,

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय अपने समर्थकों के साथ यहां करीब 2 घंटे मानव श्रृंखला बनाकर खड़े रहे,, मानव श्रृंखला में खड़े कार्यकर्ता अपने हाथों में हसदेव बचाओ मुहिम के बैनर पोस्टर रखे हुए थे, मानव श्रृंखला के जरिए लोगों के सामने यह भी प्रस्तुत किया गया कि हसदेव जंगल को कैसे नियमों को ताक पर रखकर काटा जा रहा है पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने उन आरोपो का भी खंडन किया है कि पिछली सरकार ने हसदेव जंगल को बचाने के लिए कड़े नियम बनाए थे,, साथ ही जंगल के साथ-साथ जंगल में रहने वाले जीव जंतुओं को बचाने के लिए उसे पूरे इलाके को नो गो एरिया घोषित किया था,

ALSO READ- SI RECRUITMENT CG: रद्द होगी छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा ? अभ्यर्थियों की मांग पर फंसा पेंच

एलिफेंट कॉरिडोर का दायरा भी इसी वजह से बढ़ाया गया था,, विकास उपाध्याय ने आगे कहा है कि वर्तमान की सरकार ने अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए जंगल की कटाई पर लगी रोग को खोल दिया है बिना किसी अधिकृत स्वीकृति के जंगलों की बेतहाशा कटाई की जा रही है इसका कांग्रेस हर स्तर पर विरोध करेगी, इसके साथ-साथ हसदेव बचाने के हर आंदोलन में सहभागी होने की बात भी विकास उपाध्याय ने कही है,,

जल, जंगल,जमीन को बचाने हर लड़ाई को हमारा समर्थन – विकास उपाध्याय

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles