छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Weather News Today: छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी, 9 जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी, जानिए अपने जिले का हाल…

Weather News Today : रायपुर। अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में तूफान, आंधी और बिजली गिर सकती है। पिछले कुछ दिनों से रायपुर सहित राज्य के कई जिलों में तेज धूप है। दोपहर की गर्मी से लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

रायपुर मौसम विभाग ने सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बहुत भारी बारिष हो सकता है।

ALSO READ- IMD Weather Alart: छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

वहीं, मौसम विभाग ने बस्तर, कोंडागांव, नाराणपुर, कांकेर, राजनांदगांव और बालोद के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबांद और महासमुंद में भी मौसम बदल सकता है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी जानें

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी आंध प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा से लगे बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में आगामी चार दिनों में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है, जिसमें एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

इसी तरह, राज्य में मानसून की सक्रियता सामान्य रही । अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। 01 स्थान पर भारी वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 08 cm स्टेशन सुकमा (जिला सुकमा) में हुई।

रायपुर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से कम था, जबकि सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य था। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33.8°C राजनन्दगाँव में और सबसे कम 20.7°C AWS नारायणपुर में था।

31 अगस्त का मौसम

एयरपोर्ट पर 33.0, बिलासपुर 34,0, पेंड्रारोड 32.3, जगदलपुर 30.7, दुर्ग 32.5 और राजनांदगांव 33.5 रहा है।

Weather News Today: छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी, 9 जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी, जानिए अपने जिले का हाल…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles