LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

11 की मौत-CG में बस पलटी.…16 घायल और अब तक 11 लोगों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, CM साय ने जताया शोक

11 की मौत-CG में बस पलटी/ दुर्ग/रायपुर. कुम्हारी टोल प्लाजा के पास कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.

वहीं 16 लोग घायल हैं, जिन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है. राहत एवं बचाव कार्य अब भी जारी है. इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी है.

IMG 8536
IMG 8536

सीएम ने X पर लिखा है कि दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई. इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के इलाज का समुचित प्रबंध किया गया है. मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और बचाव कार्य में जुट गई है. मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. बताया जा रहा कि यह हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है.

IMG 8535
IMG 8535

केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ है. बस में 40 लोग सवार थे. सभी घायलों को रायपुर लाया जा रहा है. सांसद विजय बघेल ने बताया, इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. गंभीर रूप से घायल लोगों को एम्स भेजा जा रहा है.

 

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles