छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

Family Suicide News: रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, पिता ने पहले पत्नी-बच्चों को जहर दिया फिर खुद फांसी पर लटका

टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में किराए के मकान से पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी।

Family Suicide News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित एक किराए के मकान में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में परिवार के मुखिया साजिद अली, उनकी पत्नी राबिया, बेटा इरशाद अली (20 वर्ष) तथा दो बेटियां इरशाबा (16 वर्ष) और शाहिदा (14 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि परिवार के सदस्यों को भोजन में जहरीला पदार्थ दिया गया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के मुखिया ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगी।

8 महीने पहले किराए के मकान में आया था परिवार

जानकारी के मुताबिक परिवार करीब 8 महीने पहले टिकरापारा के संजय नगर स्थित मदनी चौक इलाके में किराए के मकान में रहने आया था। साजिद अली बैटरी का कारोबार करते थे। पड़ोसियों के अनुसार परिवार सामान्य रूप से रह रहा था, हालांकि हाल के दिनों में साजिद कुछ परेशान दिखाई देता था।

घर का दरवाजा खुलते ही सामने आया दर्दनाक मंजर

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जब घर पहुंची तो अंदर का दृश्य बेहद दर्दनाक था। कमरे में परिवार के सदस्य मृत अवस्था में मिले, जबकि साजिद अली फंदे से लटके हुए पाए गए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर आर्थिक तंगी, पारिवारिक तनाव या अन्य कारणों सहित सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP