Raipur Police Commissionerate: रायपुर कमिश्नरेट को मिले 3 नए DCP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ गृह (पुलिस) विभाग ने जारी किया आदेश, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में तीन वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

Raipur Police Commissionerate: छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तारकेश्वर पटेल बने DCP मध्य
आदेश के अनुसार श्री तारकेश्वर पटेल, जो अब तक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP), जोन मध्य, रायपुर कमिश्नरेट के पद पर पदस्थ थे, उन्हें पुलिस उपायुक्त (DCP), जोन मध्य, रायपुर कमिश्नरेट बनाया गया है।
दीपमाला कश्यप को मिली उत्तर जोन की जिम्मेदारी
श्रीमती दीपमाला कश्यप, जो वर्तमान में जनरल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा बिलासपुर के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें पुलिस उपायुक्त (DCP), जोन उत्तर, रायपुर कमिश्नरेट के पद पर पदस्थ किया गया है।
अर्चना झा बनीं DCP ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल
श्रीमती अर्चना झा, जो अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, हेडक्वार्टर, प्रशिक्षण, DSB, अजाक एवं C4, रायपुर कमिश्नरेट के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें पुलिस उपायुक्त (DCP), यातायात एवं प्रोटोकॉल, रायपुर कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गृह विभाग ने जारी किया आदेश
गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश क्रमांक ESTB-102(1)/435/2026-HOME SECTION दिनांक 13 जुलाई 2026 के अनुसार यह पदस्थापना प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगी।
नई पदस्थापना सूची
- तारकेश्वर पटेल → DCP, जोन मध्य, रायपुर कमिश्नरेट
- दीपमाला कश्यप → DCP, जोन उत्तर, रायपुर कमिश्नरेट
- अर्चना झा → DCP, यातायात एवं प्रोटोकॉल, रायपुर कमिश्नरेट









