LIVE UPDATE
बिज़नेस

Aaj Ka Sone Ka Rate: सोना-चांदी के दाम में जबरदस्त उतार-चढ़ाव जारी! खरीदने से पहले देखें लेटेस्ट रेट

Aaj Ka Sone Ka Rate 20 सितंबर 2025: भारत में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को ट्रेडिंग सेशन के आखिर में सोना थोड़ा सस्ता हुआ, जबकि चांदी में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,09,775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी की कीमत उछलकर 1,28,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई।

ALSO READ- Post Office Recurring Deposit: कम निवेश में बड़ा रिटर्न: Post Office RD स्कीम से बिना रिस्क बनेगा लाखों का फंड

वीकेंड का असर Aaj Ka Sone Ka Rate

आपको बता दें कि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहते हैं, ऐसे में ये रेट दोनों दिनों पर लागू रहेंगे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में तेजी

अखिल भारतीय सर्राफा संघ (All India Sarafa Association) के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को सोने के भाव में 800 रुपये की तेजी आई और यह 1,14,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी भी 500 रुपये बढ़कर 1,32,000 रुपये प्रति किलो हो गई।

आज का सोना-चांदी रेट (IBJA)

धातुकैरेटकीमत (₹)
सोना24 कैरेट₹1,09,775 प्रति 10 ग्राम
सोना23 कैरेट₹1,09,335 प्रति 10 ग्राम
सोना22 कैरेट₹1,00,554 प्रति 10 ग्राम
सोना18 कैरेट₹82,331 प्रति 10 ग्राम
सोना14 कैरेट₹64,218 प्रति 10 ग्राम
चांदी999₹1,28,000 प्रति किलो

प्रमुख शहरों में सोने के भाव (20 सितंबर 2025)

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹1,02,220₹1,11,480
मुंबई₹1,02,205₹1,11,160
चेन्नई₹1,02,300₹1,11,160
कोलकाता₹1,01,205₹1,11,160
जयपुर₹1,02,220₹1,11,480
पटना₹1,02,205₹1,11,160
लखनऊ₹1,02,220₹1,11,480
बेंगलुरु₹1,02,205₹1,11,160

इंटरनेशनल मार्केट

  • हाजिर सोना (Spot Gold): $3,651.18 प्रति औंस
  • हाजिर चांदी (Spot Silver): $42.16 प्रति औंस

भारत में सोने की कीमत क्यों बदलती है?

भारत में सोने के भाव कई कारणों से बदलते रहते हैं, जैसे– अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें, सरकार की ओर से लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की वैल्यू में उतार-चढ़ाव। भारत में सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं बल्कि संस्कृति का अहम हिस्सा है। शादी-ब्याह और त्योहारों में डिमांड बढ़ने से इसकी कीमत भी ऊपर चली जाती है।

ALSO READ- IRCTC Ticket Booking Naya Niyam: IRCTC टिकट बुकिंग के लिए नया नियम लागु, यात्रियों को बड़ी जानकारी 1 अक्टूबर से Railway Ticket Booking New Rule

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO द्वारा सोने की क्वालिटी जानने के लिए हॉलमार्क दिया जाता है।

  • 24 कैरेट पर 999
  • 23 कैरेट पर 958
  • 22 कैरेट पर 916
  • 21 कैरेट पर 875
  • 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

अधिकतर लोग 22 कैरेट सोना खरीदते हैं, वहीं 18 कैरेट भी काफी लोकप्रिय है।

22 और 24 कैरेट में फर्क

24 कैरेट सोना लगभग 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट करीब 91% शुद्ध माना जाता है। 22 कैरेट सोने में तांबा, चांदी और जिंक जैसी धातुएं मिलाकर ज्वेलरी बनाई जाती है। 24 कैरेट सोना ज्यादा शुद्ध है लेकिन उससे आभूषण तैयार नहीं किए जाते, इसलिए दुकानदार आमतौर पर 22 कैरेट सोना ही बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें गोल्ड रेट

22 कैरेट और 18 कैरेट ज्वेलरी के रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल करें। SMS के जरिए रेट मिल जाएंगे। इसके अलावा ibja.co या ibjarates.com पर भी अपडेट्स मिलते रहते हैं।

हॉलमार्क का ध्यान रखें

सोना खरीदते समय हमेशा हॉलमार्क देखकर ही खरीदें। यह सोने की गुणवत्ता की सरकारी गारंटी होती है, जिसे BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) द्वारा तय किया जाता है।

FAQ: सोना-चांदी के रेट्स से जुड़े आम सवाल

Q. आज 20 सितंबर को 24 कैरेट सोने का भाव क्या है?
A. ₹1,09,775 प्रति 10 ग्राम (IBJA के अनुसार)।

Q. आज चांदी कितनी महंगी हुई?
A. ₹1,28,000 प्रति किलो (IBJA), जबकि दिल्ली बाजार में ₹1,32,000 प्रति किलो।

Q. क्या शनिवार-रविवार को रेट बदलते हैं?
A. नहीं, इन दिनों मार्केट बंद रहता है। शुक्रवार के रेट ही मान्य होते हैं।

Q. निवेशकों को क्या करना चाहिए?
A. लॉन्ग टर्म में सोना सुरक्षित है, लेकिन शॉर्ट टर्म के लिए प्रॉफिट बुकिंग करना सही रहेगा।

Aaj Ka Sone Ka Rate: सोना-चांदी के दाम में जबरदस्त उतार-चढ़ाव जारी! खरीदने से पहले देखें लेटेस्ट रेट

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles