LIVE UPDATE
छत्तीसगढअपराधब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News: कोयला घोटाले में सौम्या चौरसिया के करीबी जयचंद कोसले गिरफ्तार, EOW ने मांगी 14 दिन की रिमांड

Raipur News : रायपुर, 22 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती सरकार में हुए बहुचर्चित कोयला घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयचंद कोसले को गिरफ्तार कर लिया है। जयचंद कोसले, पूर्व सीएम की सचिव रह चुकीं सौम्या चौरसिया का निज सचिव बताया जाता है। उस पर आरोप है कि उसने सौम्या चौरसिया के 50 करोड़ रुपये मैनेज किए और इस काम से उसने स्वयं भी करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई की।

ALSO READ- CG  Holidays News: 64 दिनों का अवकाश आदेश जारी: दशहरा, दीपावली, शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन की छुट्टियां घोषित… देखें आदेश…

रेड के बाद गिरफ्तारी

रविवार को अवकाश के दिन ACB और EOW की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़ समेत झारखंड और बिहार में एक साथ कई ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति और ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मच गया था। सोमवार को रेड के अगले दिन EOW ने जयचंद कोसले को हिरासत में लेकर विशेष कोर्ट में पेश किया। जहां एजेंसी ने 14 दिन की कस्टोडियल रिमांड की मांग की है।

करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

जांच में खुलासा हुआ है कि जयचंद कोसले ने कोयला घोटाले से मिले पैसों से रायपुर और जांजगीर जिले में आलीशान मकान और अन्य संपत्तियां खरीदीं। EOW को छापों के दौरान कोसले के ठिकानों से कई अहम दस्तावेज, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात और नकद रकम भी मिली है।

ALSO READ- परीक्षा के दिन स्कूल से शिक्षक गायब, बच्चे करते रहे घंटों इंतजार, फिर जो हुआ

तीन राज्यों में एक्शन

कोल लेवी और शराब घोटाले से जुड़े मामलों में ACB और EOW ने तीन राज्यों में एक साथ दबिश दी। छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में कुल 7 ठिकानों पर छापे मारे गए। इस कार्रवाई में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी व्यापारी अवधेश यादव और उनके नेटवर्क से जुड़े ठिकानों की भी तलाशी ली गई।

राजनीति में हलचल

जयचंद कोसले की गिरफ्तारी ने कोयला घोटाले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। विपक्ष इसे पूर्ववर्ती सरकार की “भ्रष्टाचार की नजीर” बता रहा है तो वहीं सत्ता पक्ष इसे “सत्य की जीत” बता रहा है। अब सबकी निगाहें विशेष कोर्ट पर टिकी हैं, जहां तय होगा कि जयचंद कोसले को कितने दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा जाएगा।

ALSO READ- बोलरो से पिता-पुत्र को कुचलकर मार डाला, एक की हालत गंभीर, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

Raipur News: कोयला घोटाले में सौम्या चौरसिया के करीबी जयचंद कोसले गिरफ्तार, EOW ने मांगी 14 दिन की रिमांड

Related Articles