अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG Board Exam Viral Video: एग्जाम हॉल में कैमरा ले गई छात्रा, वीडियो वायरल होते ही 5 कर्मचारी सस्पेंड

CG Board Exam Viral Video: महासमुंद में परीक्षा केंद्र से वीडियो वायरल, 5 सरकारी कर्मचारी निलंबित

CG Board Exam Viral Video : Chhattisgarh के Mahasamund जिले से बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र में एक छात्रा डिजिटल कैमरा लेकर एग्जाम हॉल तक पहुंच गई और परीक्षा के दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परीक्षा केंद्र में ड्यूटी पर तैनात 5 सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

also read- CG Weather Alert Today: छत्तीसगढ़ में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 40-50 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी

बताया जा रहा है कि यह मामला परीक्षा केंद्र क्रमांक 171031 का है, जहां बोर्ड परीक्षा के दौरान सुरक्षा और निगरानी में बड़ी चूक सामने आई। वायरल वीडियो में परीक्षा हॉल के अंदर की गतिविधियां रिकॉर्ड होने के बाद विभागीय जांच शुरू की गई।

कार्रवाई के तहत जिन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है, उनमें केंद्र अध्यक्ष और सहायक केंद्र अध्यक्ष समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

ALSO READ CG Petrol Diesel limit- पेट्रोल-डीजल की लिमिट तय! प्रति व्यक्ति अब सिर्फ इतना ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल पंप मालिकों को Whatsapp….

सस्पेंड किए गए कर्मचारी

  • गंगा प्रसाद पटेल – व्याख्याता एवं केंद्र अध्यक्ष
  • अनिरूद्ध भोई – व्याख्याता एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष
  • दिनेश कुमार दास – व्याख्याता एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष
  • दुर्गाप्रसाद पटेल – सहायक शिक्षक एल.बी. (पर्यवेक्षक)
  • विजिया बुड़के – नियमित भृत्य

ALSO READ- Indore No Car Day: अब हर सप्ताह एक दिन नहीं चलेंगी निजी कारें, महापौर ने शुरू किया अभियान, PM मोदी की अपील के बाद महापौर का बड़ा ऐलान

शिक्षा विभाग का कहना है कि बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता और नियमों का उल्लंघन गंभीर मामला है। जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।

 

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *