CG Naksal News / रायपुर, 17 अक्टूबर 2025: बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में आज ऐतिहासिक दिन दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 210 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। इस दौरान कुल 153 अत्याधुनिक हथियार—जिनमें AK-47, SLR, INSAS रायफल, LMG और अन्य शामिल हैं—समर्पित किए गए।CG Naksal News
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर को न केवल बस्तर या छत्तीसगढ़ के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जो युवा माओवादी विचारधारा के जाल में फंसे थे, उन्होंने अब संविधान, लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है। यह आत्मसमर्पण केवल बंदूकें छोड़ने का प्रतीक नहीं है, बल्कि बस्तर में शांति, विश्वास और विकास की नई सुबह की शुरुआत का संकेत है।
पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन कार्यक्रम के अंतर्गत आत्मसमर्पित कैडरों में एक सेंट्रल कमेटी सदस्य, चार DKSZC सदस्य, 21 डिविजनल कमेटी सदस्य, 61 ACM लेवल कैडर, 98 पार्टी सदस्य और 22 PLGA/RPC सदस्य शामिल हैं। इनमें 110 महिलाएं और 98 पुरुष शामिल हैं।
मुख्यधारा में लौटने वाले प्रमुख नेताओं में सीसीएम रूपेश उर्फ सतीश, डीकेएसजेडसी सदस्य भास्कर उर्फ राजमन मांडवी, रनीता, राजू सलाम, धन्नू वेत्ती उर्फ संतू, आरसीएम रतन एलम सहित कई वांछित और इनामी कैडर शामिल हैं। सभी ने संविधान पर आस्था व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में सम्मानजनक जीवन जीने का संकल्प लिया।
आत्मसमर्पण कार्यक्रम जगदलपुर पुलिस लाइन परिसर में हुआ, जहाँ कैडरों का स्वागत पारंपरिक मांझी-चालकी विधि से किया गया। उन्हें संविधान की प्रति और लाल गुलाब भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी आत्मसमर्पित कैडरों ने संविधान की शपथ ली और प्रतिज्ञा की कि वे अब हिंसा के बजाय विकास और राष्ट्रनिर्माण में योगदान देंगे।
इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों को पुनर्वास सहायता राशि, आवास और आजीविका योजनाओं की जानकारी दी गई। राज्य शासन इन युवाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास और शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जी सकें।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा, “आज का यह दृश्य केवल सरकार की सफलता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के शांतिपूर्ण भविष्य का शिलान्यास है। डबल इंजन सरकार की प्रतिज्ञा है कि छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त किया जाए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में यह लक्ष्य पूर्ण हो रहा है।”

Dandakaranya Surrender: Total Cadre Profile
- CCM 01 cadre
- DKSZC 04 cadres
- Regional Committee Member 01 cadre
- DVCM 21 cadres
- ACM level 61 cadres
- Party Members 98 cadres
- PLGA member/ RPC members/ Others 22 nos
Total 208 cadres
Total 110 Female] 98 Male
Dandakaranya Surrender – हथियारों का विवरण:
- AK-47 Rifle: 19
- SLR Rifle: 17
- INSAS Rifle: 23
- INSAS LMG: 1
- 303 Rifle: 36
- Carbine: 4
- BGL Launcher: 11
- 12 Bore/Single Shot: 41
- Pistol: 1
- कुल: 153 हथियार
CG Naksal News: 210 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण-153 हथियार सौंपे : बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक दिन
