LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़

GOVT Holidays 2025 December: 23 से 31 दिसंबर तक लगातार सरकारी छुट्टियां, स्कूल से लेकर सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

GOVT Holidays 2025 December,government holidays from December 23rd to 31st.

GOVT Holidays 2025 December : शिलॉन्ग। साल 2025 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो चुका है और इसी के साथ छुट्टियों का दौर भी आ गया है। ठंड के मौसम और क्रिसमस पर्व को देखते हुए मेघालय सरकार ने 23 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक लगातार सरकारी छुट्टियों का ऐलान किया है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज ही नहीं बल्कि सभी सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे, जिससे कर्मचारियों और विद्यार्थियों को लंबा अवकाश मिलेगा।

ALSO READ- Chhattisgarh GST Raid: बिलासपुर में 40 घंटे की बड़ी GST रेड, अंकिता लोखंडे के ससुराल से जुड़ी कंपनी समेत 3 कोल कारोबारियों ने ₹27.11 करोड़ किया सरेंडर

मेघालय में क्रिसमस का त्योहार बड़े उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाता है। जनता की भावनाओं और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को भी राहत मिली है। नए साल से पहले यह अवकाश परिवार और त्योहारों के लिए खास माना जा रहा है।

GOVT Holidays 2025 December: छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  • 23 दिसंबर – प्री क्रिसमस सेलिब्रेशन
  • 24 दिसंबर – प्री क्रिसमस सेलिब्रेशन
  • 25 दिसंबर – क्रिसमस डे
  • 26 दिसंबर – क्रिसमस सेलिब्रेशन
  • 27 दिसंबर – क्रिसमस सेलिब्रेशन
  • 28 दिसंबर – क्रिसमस सेलिब्रेशन
  • 29 दिसंबर – क्रिसमस सेलिब्रेशन
  • 30 दिसंबर – क्रिसमस सेलिब्रेशन
  • 31 दिसंबर – क्रिसमस सेलिब्रेशन

सरकारी आदेश के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 से कार्यालय फिर से नियमित रूप से खुलेंगे। ऐसे में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सरकारी कामकाज से जुड़े लोगों को पहले से अपनी योजना बनाने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *