Trains Cancelled List: अधोसंरचना कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द, बदले मार्ग और देरी की भी घोषणा
Trains Cancelled List

Trains Cancelled List : बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल अंतर्गत काजीपेट–बल्लारशाह सेक्शन में तीसरी लाइन और नई लाइन कमीशनिंग को लेकर प्री-एनआई एवं एनआई कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कई यात्री गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। Trains Cancelled List
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ का मार्ग बदला गया है, जबकि एक ट्रेन देरी से रवाना होगी।
रद्द रहने वाली ट्रेनें (Train Cancellations List)
22647 कोरबा–तिरुवनंतपुरम (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस
दिनांक 28 व 31 जनवरी तथा 04, 07, 11 व 14 फरवरी 2026
➡️ कुल 06 फेरे रद्द
22648 कोच्चुवेली–कोरबा एक्सप्रेस
दिनांक 26, 29 जनवरी तथा 02, 05, 09 व 12 फरवरी 2026
➡️ कुल 06 फेरे रद्द
07005 सिकंदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस
दिनांक 26 जनवरी तथा 02 व 09 फरवरी 2026
➡️ 03 फेरे रद्द
ALSO READ- छत्तीसगढ़ के स्कूल 8 दिनों तक रहेंगे बंद, शिक्षा विभाग का आदेश लागू
07006 रक्सौल–सिकंदराबाद एक्सप्रेस
दिनांक 29 जनवरी तथा 05 व 12 फरवरी 2026
➡️ 03 फेरे रद्द
03253 पटना–चर्लपल्ली एक्सप्रेस
दिनांक 26, 28 जनवरी 2025 तथा 02, 04, 09 व 11 फरवरी 2026
➡️ 06 फेरे रद्द
07255 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस
दिनांक 28 जनवरी 2025 तथा 04 व 11 फरवरी 2026
➡️ 03 फेरे रद्द
07256 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस
दिनांक 30 जनवरी 2025 तथा 06 व 13 फरवरी 2026
➡️ 03 फेरे रद्द
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन
12251 यशवंतपुर–कोरबा एक्सप्रेस
दिनांक 27 जनवरी 2025 तथा 03, 10 व 13 फरवरी 2026
➡️ परिवर्तित मार्ग:
काचीगुडा – निज़ामाबाद – मुदखेड़ – पिंपलखुटी – नागपुर – दुर्ग – बिलासपुर
➡️ इसके बाद सिकंदराबाद पहुंचेगी
देरी से चलने वाली ट्रेन
17008 दरभंगा–सिकंदराबाद एक्सप्रेस
दिनांक 11 फरवरी 2026
➡️ 01 घंटा 15 मिनट देरी से रवाना



















