नौकरी और कर्मचारीछत्तीसगढ

Work From Home in Chhattisgarh: सरकारी कर्मचारियों के लिए WFH की मांग तेज, CM साय और मुख्य सचिव को भेजा गया पत्र

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने CM विष्णुदेव साय और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सरकारी दफ्तरों में Work From Home लागू करने की मांग की है। ईंधन बचत और डिजिटल कार्यप्रणाली का दिया हवाला।

Work From Home in Chhattisgarh / रायपुर। प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचत अपील का असर अब राज्यों में भी दिखाई देने लगा है। कई राज्यों में मंत्रियों और अधिकारियों के काफिलों में कटौती की जा रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए “वर्क फ्रॉम होम” लागू करने की मांग तेज हो गई है।

ALSO READ- High Court की सख्ती के बाद कार्रवाई: 22 आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, सुनवाई से पहले निगम ने बांटे ज्वाइनिंग लेटर

Chhattisgarh Karmachari Adhikari Federation ने मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सरकारी कार्यालयों में आवश्यकता अनुसार Work From Home व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

फेडरेशन ने अपने पत्र में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता एवं कीमतों को लेकर संकट की आशंका बनी हुई है। ऐसे समय में ऊर्जा संरक्षण और अनावश्यक आवागमन कम करना बेहद जरूरी हो गया है। संगठन ने प्रधानमंत्री की अपील का हवाला देते हुए कहा कि यह कदम राष्ट्रहित और जनहित दोनों के लिए जरूरी है।

ALSO READ- Petrol Pump Close on Sunday: क्या हर रविवार बंद रहेंगे पेट्रोल पंप? वायरल दावे की PIB ने बताई सच्चाई

फेडरेशन ने बताया कि राज्य में पहले से ई-ऑफिस और पेपरलेस कार्यप्रणाली लागू है। ऐसे में अधिकांश प्रशासनिक और कार्यालयीन कार्य ऑनलाइन माध्यम से आसानी से किए जा सकते हैं। संगठन का कहना है कि नया रायपुर स्थित मंत्रालय और अन्य सरकारी कार्यालयों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी वाहनों से आवागमन करते हैं, जिससे ईंधन की खपत बढ़ती है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि Work From Home व्यवस्था लागू होती है तो ईंधन की बचत के साथ-साथ ट्रैफिक दबाव और प्रदूषण में भी कमी आएगी। फेडरेशन ने सरकार से तत्काल प्रभाव से इस व्यवस्था पर विचार करने की मांग की है।

ALSO READ- जेल में रिश्वतखोरी: VIP ट्रीटमेंट दिलाने के नाम पर जेल प्रहरी ने लिए 50 हजार, वीडियो वायरल होने पर निलंबित

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही Delhi सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए सप्ताह में दो दिन Work From Home लागू करने का आदेश जारी किया है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में भी इस मांग ने जोर पकड़ लिया है।

Work From Home in Chhattisgarh: सरकारी कर्मचारियों के लिए WFH की मांग तेज, CM साय और मुख्य सचिव को भेजा गया पत्र

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP