छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG Petrol Crisis: जरुरी खबर, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल संकट गहराया, बाइक में ₹300 और कार में ₹1000 तक ही मिलेगा तेल

Chhattisgarh Petrol Crisis के बीच गरियाबंद कलेक्टर ने बड़ा आदेश जारी किया है। अब दोपहिया वाहनों में ₹300 और चारपहिया में ₹1000 तक ही पेट्रोल मिलेगा।

CG Petrol Crisis:  रायपुर। देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और आपूर्ति संकट के बीच छत्तीसगढ़ में भी हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। राज्य के कई जिलों में पेट्रोल पंप ड्राई होने लगे हैं, जबकि जहां ईंधन उपलब्ध है वहां लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इसी बीच Bhagwan Singh Uikey ने पेट्रोल-डीजल वितरण को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है।

ALSO READ- Petrol Pump Close on Sunday: क्या हर रविवार बंद रहेंगे पेट्रोल पंप? वायरल दावे की PIB ने बताई सच्चाई

राजिम समेत पूरे Gariaband जिले में अब दोपहिया वाहनों में अधिकतम ₹300 और चारपहिया वाहनों में ₹1000 तक ही पेट्रोल देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला आम लोगों को राहत देने और जमाखोरी रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में पेट्रोल पंप संचालकों को ड्रम, जेरीकेन और बोतलों में पेट्रोल-डीजल देने पर पूरी तरह रोक लगाने को कहा गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले पंप संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ- High Court की सख्ती के बाद कार्रवाई: 22 आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, सुनवाई से पहले निगम ने बांटे ज्वाइनिंग लेटर

प्रशासन के मुताबिक जिले में पेट्रोल-डीजल की आंशिक जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सीमित वितरण से ज्यादा लोगों तक ईंधन पहुंच सकेगा और अनावश्यक स्टॉकिंग पर रोक लगेगी।

हालात को देखते हुए पेट्रोल पंपों में निगरानी भी बढ़ा दी गई है। प्रशासनिक टीमें लगातार पंपों का निरीक्षण कर रही हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और सीमित आपूर्ति से आम लोगों, किसानों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की चिंता भी बढ़ गई है।

CG Petrol Crisis: जरुरी खबर, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल संकट गहराया, बाइक में ₹300 और कार में ₹1000 तक ही मिलेगा तेल

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP