देशब्रेकिंग न्यूज़

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने तोड़ी कमर, 15 दिन में 7.5 रुपये तक बढ़े दाम, जनता पर महंगाई की डबल मार

पेट्रोल ₹102 पार, डीजल ₹95 के करीब; LPG और CNG भी महंगे, आम लोगों की बढ़ी चिंता

Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी की गई है।

सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की है। पिछले दो सप्ताह के भीतर यह चौथी बढ़ोतरी है। लगातार बढ़ती कीमतों से महंगाई की मार झेल रही आम जनता को बड़ा झटका लगा है। Petrol Diesel Price Today

ताजा बढ़ोतरी के बाद 15 मई से अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। इससे परिवहन लागत बढ़ने और रोजमर्रा की चीजों के महंगे होने की आशंका भी तेज हो गई है। Petrol Diesel Price Today

New Delhi दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं Mumbai मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। Kolkata कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि Chennai चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से सप्लाई प्रभावित होने के कारण ईंधन कीमतों पर दबाव बढ़ा है। फरवरी के अंत से अब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

तेल कंपनियों का कहना है कि लंबे समय तक कीमतें स्थिर रखने के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। अब धीरे-धीरे बढ़ी हुई लागत का बोझ उपभोक्ताओं पर डाला जा रहा है। इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल जैसी सरकारी कंपनियों का देश के करीब 90 प्रतिशत ईंधन बाजार पर नियंत्रण है।

पेट्रोल-डीजल के साथ घरेलू रसोई गैस भी महंगी हो गई है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं CNG के दाम भी मई के मध्य से करीब 4 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े हैं।

निजी तेल कंपनियों ने भी अपने रेट बढ़ा दिए हैं। Nayara Energy और Shell plc जैसी कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में अलग-अलग स्तर पर वृद्धि की है। बताया जा रहा है कि शेल ने डीजल पर 25 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी।

विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा। माल ढुलाई महंगी होने से फल, सब्जी, दूध और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है। इससे आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP