अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

जिला कोर्ट में दिनदहाड़े चाकूबाजी: रायपुर कोर्ट में सुरक्षा पर सवाल, चौथी मंजिल पर भाई ने भाई को घोंपा चाकू

पेशी के दौरान शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

जिला कोर्ट में दिनदहाड़े चाकूबाजी: राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में दिनदहाड़े चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। कोर्ट परिसर के भीतर दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। जिला कोर्ट में दिनदहाड़े चाकूबाजी

घटना के बाद न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी और हड़कंप की स्थिति बन गई। जिला कोर्ट में दिनदहाड़े चाकूबाजी

जानकारी के मुताबिक यह वारदात जिला कोर्ट की चौथी मंजिल पर पेशी के दौरान हुई। दोनों भाई किसी मामले में कोर्ट पहुंचे हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर बड़े भाई ने अपने पास मौजूद चाकू निकालकर छोटे भाई पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

गौरतलब है कि रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण के दावे कर रही है। इसके बावजूद राजधानी में चाकूबाजी, हत्या और लूट जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब जिला न्यायालय जैसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों भाइयों के बीच विवाद की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

 

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP