ब्रेकिंग न्यूज़

School Opening 2026: 16 जून से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, दंतेवाड़ा में तैयारियों की हुई बड़ी समीक्षा

दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा, गर्मी को देखते हुए स्कूल खुलने की तारीख में बदलाव की संभावना भी बरकरार

School Opening 2026: छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। दंतेवाड़ा जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में 16 जून से शुरू होने वाले नए सत्र की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने की। School Opening 2026

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद सिंह ठाकुर, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा हरीश गौतम समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी और मैदानी अमला मौजूद रहे।

16 जून से स्कूल खोलने की तैयारी

बैठक में जिले की सभी शालाओं, आश्रमों और छात्रावासों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शाला प्रवेश उत्सव को जनभागीदारी के साथ उत्साहपूर्वक मनाने और शाला त्यागी बच्चों को पुनः स्कूलों से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

इन मुद्दों पर हुई समीक्षा

  • शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियां
  • शाला त्यागी एवं अप्रवेशी बच्चों की पहचान
  • दिव्यांग बच्चों का सर्वेक्षण
  • बालमित्र कार्यक्रम 3.0 का क्रियान्वयन
  • विद्यालय भवनों की मरम्मत
  • मुख्यमंत्री जतन योजना के लंबित कार्य
  • निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण
  • निःशुल्क गणवेश वितरण

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि स्कूल खुलते ही विद्यार्थियों को सभी आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

“पढ़े दंतेवाड़ा, लिखे दंतेवाड़ा” पर विशेष जोर

बैठक में विद्यालय परिसरों में पौधरोपण, किचन गार्डन विकास, संपूर्ण साक्षरता अभियान, निःशुल्क साइकिल वितरण और शाला त्यागी मुक्त पंचायत अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही “पढ़े दंतेवाड़ा, लिखे दंतेवाड़ा” कार्यक्रम के प्रभावी संचालन और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष बल दिया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने कहा कि जिले के प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्यशैली अपनाते हुए शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बढ़ सकती है स्कूल खुलने की तारीख

इस बीच प्रदेश में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल खुलने की तारीख बढ़ाए जाने की संभावना भी बनी हुई है। शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav ने कहा है कि बच्चों की सेहत सरकार की प्राथमिकता है। यदि आगामी दिनों में गर्मी का असर कम नहीं होता है, तो 16 जून से स्कूल खोलने के फैसले पर पुनर्विचार किया जा सकता है।

उन्होंने संकेत दिए हैं कि मौसम की स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग जल्द नया आदेश जारी कर सकता है। फिलहाल अभिभावक, छात्र और शिक्षक विभाग के अगले निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP