ब्रेकिंग न्यूज़देशराज्य

Lucknow PGI Hospital Fire: हॉस्पिटल में भीषण आग, 1 महिला और बच्चे की खौफनाक मौत

Lucknow PGI Hospital Fire : लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग अस्पताल के ओटी (ऑपरेशन थियेटर) में लगी. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. दोनों मरीज बताए जा रहे हैं, जिसमें एक महिला और एक बच्चा शामिल है.

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गईं, जिन्होंने कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया. मामले में यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए हैं.

बता दें कि पीजीआई में आग लगने की घटना सोमवार दोपहर 1 बजे के करीब हुई. आग लगने के कारण ऑपरेशन थियेटर और बिल्डिंग के अंदर धुआं भर गया.

आनन-फानन मरीजों, कर्मचारियों और तीमारदारों को निकालने का काम शुरू हुआ. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं.

ओटी के मॉनिटर में स्पार्क में होने से आग लगने की बात कही जा रही है. जिसके चलते दो मरीजों की मौत हो गई. फिलहाल, जांच के आदेश दे दिए गए हैं. पीजीआई प्रशासन का कहना है कि अब कोई भी अंदर नहीं फंसा है सभी को निकाल लिया गया है.

उधर, पीजीआई में आग लगने की खबर मिलते ही डीआईजी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी सामने आ रही है. हालात सामान्य हैं. सभी को बाहर निकाल लिया गया है.

ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश 

मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि पीजीआई में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. अस्पताल में आग लगने के कारणों की उच्चस्तरीय जांच होगी. प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) को मौके पर भेजा गया है. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मृतकों के परिजनों के साथ सरकार खड़ी है. हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी.

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पीजीआई में लगी आग की घटना का संज्ञान लिया है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाने और उचित उपचार देने का निर्देश दिया है. साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

 


Lucknow PGI Hospital Fire : हॉस्पिटल में भीषण आग, 1 महिला और बच्चे की खौफनाक मौत

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles