ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराजनीतिराज्यसरकारी खबर

CM Vishnu Deo Sai के निर्देश के बाद DGP ने की हाई लेवल मीटिंग, नए साल के जश्न पर दिए निर्देश

CM Vishnu Deo Sai : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा DGP Ashok Juneja ने आज प्रदेश के सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षको एवं पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक लेकर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए.

ALSO READ – Chhattisgarh में मिलेगा मुफ्त चावल ? अगले 5 साल तक गरीबों को मिलेगा मुफ्त चावल, कलेक्टरों को आदेश जारी 

DGP ने बॉर्डर पर अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देश

बैठक में डीजीपी जुनेजा DGP Ashok Juneja vने राज्य में अन्य राज्यों से धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए बार्डर इलाकों में निगरानी रखने के साथ ही चेक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच-पड़ताल के भी निर्देश दिए है.

जिला कलेक्टरों से समन्वय स्थापित कर राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग की आवश्यकतानुसार संयुक्त टीम बनाकर धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में निरंतर पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चिित करने के निर्देश दिए है .

ALSO READ – Mahadev App case – महादेव एप्प का एक और मास्टरमाइंड गिरफ्तार

DGP ने प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देश

इसके साथ ही प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर लगाम लजाने के लिए डीजीपी DGP Ashok Juneja ने पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में अपराधिक प्रवृत्ति एवं गुंडागर्दी करने वाले लोगों पर कड़ी निगाह रखने के साथ ही शराब के अवैध क्रय-विक्रय, जुआ-सट्टा, नशीले पदार्थों, चैन स्नेचिंग तथा चाकूबाजी की घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण करने तथा इनमें संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए.

ALSO READ – GANGSTER TAPAN SARKAR के घर पुलिस का छापा, नौ महीने पुराने हत्याकांड में गैंगस्टर तपन सरकार शामिल…

न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

डीजीपी अशोल जुनेजा DGP Ashok Juneja ने विजिबल पुलिसिंग के साथ संपत्ति संबंधी अपराधों को दृष्टिगत रखते हुये रात्रि गस्त एवं पुलिस पेट्रोलिंग की समीक्षा कर पुलिस मोबेेलिटी बढ़ाकर गुण्डे एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने को कहा है.

उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को नववर्ष के आगमन के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कानून-व्यवस्था बनाये रखते हुये भीड़-भाड़ वाले स्थानों यथा होटल, बाजार, मंदिर या अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं.

ALSO READ – छत्तीसगढ़ में भूकंप का झटका, जानें कितनी थी तीव्रता?

CM Vishnu Deo Sai के निर्देश के बाद DGP ने की हाई लेवल मीटिंग, नए साल के जश्न पर दिए निर्देश

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP