LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़TECHअपराधदुनियादेश

MV Lila Norfolk Hijacked: हाइजैक हुए एमवी लीला नॉरफॉक पर उतरे नेवी कमांडो

MV Lila Norfolk Hijacked : भारतीय नौसेना का आईएनएस चेन्नई (INS Chennai) सोमालिया कोस्ट के पास हाइजैक हुए MV Lila Norfolk जहाज पर पहुंच गया है। नौसेना ने समुद्री लुटेरों को चेतावनी देते हुए हेलीकॉप्टर उतारकर नॉरफॉक छोड़ने को कहा है।

सेना अधिकारियों ने एएनआई (न्यूज एजेंसी) को बताया कि एमवी लीला नॉरफॉक जहाज पर सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। ऑपरेशन मरिन कमांडो ने शुरू कर दिया है। Kamando जहाज पर उतर गए हैं। हाइजैक हुए जहाज पर पंद्रह भारतीय हैं।

भारतीय नौसेना ने क्या स्पष्ट किया?

सवा तीन बजे भारतीय युद्धपोत आईएनएस चेन्नई ने एमवी लीला को रोका। भारतीय नौसेना के ड्रोन और समुद्री गश्ती विमान लगातार अरब सागर पर निगरानी रखते हैं। नौसेना ने कहा कि हम एमपीए, प्रीडेटर, एमक्यू9बी और महत्वपूर्ण हेलो से जहाज की निरंतर निगरानी कर रहे हैं।

यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने गुरुवार (4 जनवरी) को लाइबेरिया के ध्वज वाले मालवाहक जहाज एमवी लीला नॉरफॉक के अपहरण की जानकारी दी। UKMTo एक ब्रिटिश सैन्य संगठन है, जो रणनीतिक जलमार्गों पर कई जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखता है।

पांच से छह व्यक्ति शामिल हैं

जहाज पर उपस्थित लोगों ने पांच से छह अज्ञात हथियारबंद लोगों के सवार होने की सूचना दी। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और मित्र देशों के साथ प्रतिबद्ध है।

MV Lila Norfolk Hijacked : हाइजैक हुए एमवी लीला नॉरफॉक पर उतरे नेवी कमांडो

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles