ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

छत्तीसगढ़ में आधे दिन की छुट्टी: रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छुट्टी…

छत्तीसगढ़ में आधे दिन की छुट्टी :  रायपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को आधे दिवस का शासकीय अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा नाता रहा है। छत्तीसगढ़ उनका ननिहाल है। भगवान श्रीराम अयोध्या में जन्मे, उनकी माता कौशल्या का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ है। इस तरह प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं।

वनवास काल के 14 वर्षों में से 10 वर्ष उन्होंने छत्तीसगढ़ के जंगलों में व्यतीत किए। प्रभु श्री राम को माता शबरी ने शिवरीनारायण में चख-चख कर मीठे बेर खिलाएं थे। वे छत्तीसगढ़ के जन-जन के मन में रचे-बसे हैं। श्री साय ने कहा कि अयोध्या में हो रही श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा छत्तीसगढ़ हर्षित है।

22 जनवरी को आधे दिवस दोपहर 2.30 बजे तक राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में सामान्य अवकाश रहेगा, ताकि छत्तीसगढ़ के लोग भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आनंद ले सकें और उत्सव मना सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों में अच्छी साज-सज्जा की गई है और विभिन्न तरह के धार्मिक आयोजन भी चल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में आधे दिन की छुट्टी : रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छुट्टी

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles