ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Ram mandir pran pratistha: भांचा Ram के भक्तों को छत्तीसगढ़ कराएगा निशुल्क भोजन, Ayodhya में दो महीने मिलेगा ‘शबरी प्रसादम’

Ram mandir pran pratistha : रायपुर। देश में 505 सालों के इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान राम की फिर से प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसे लेकर पूरे देश भर में उत्साह और भक्ति का माहौल तो है ही, भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। अयोध्या राम मंदिर के समीप सरयू नदी के किनारे छत्तीसगढ़ की ओर से पूरे दो महीने के लिए ‘शबरी प्रसादम’ खोला जा रहा है।

भांचा प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में उनका ननिहाल छत्तीसगढ़ भी शामिल होने जा रहा है। अयोध्या राम मंदिर के समीप सरयू नदी के किनारे खोले जा रही शबरी प्रसादम में 25 जनवरी से लेकर 25 मार्च तक यहां भगवान के भक्तों को निशुल्क भोजन कराया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ की 6 संस्थाओं को जिम्मेदारी सौंप गई।

24 जनवरी को 30 रसोइयों की टीम को सीएम विष्णु देव साय राममंदिर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये भोजन कारीगर 60 दिनों तक रहकर अयोध्या में भगवान के भक्तों के लिए भोजन तैयार करेंगे । बीजेपी दफ्तर से, 6 संस्थाओं को जिम्मेदारी दी गई है।

Ram mandir pran pratistha : भांचा Ram के भक्तों को छत्तीसगढ़ कराएगा निशुल्क भोजन, Ayodhya में दो महीने मिलेगा ‘शबरी प्रसादम’

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles