ब्रेकिंग न्यूज़देशराज्य

राम मंदिर में संपन्न हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, आप भी करें राम लला के दर्शन

अयोध्या राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई है। इस मौके पर पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी समेत कई लोग रामलला की पूजा में शामिल हुए हैं। देखिए राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान की ये भव्य तस्वीरें…

पूरे देश में राम भक्तों के लिए 22 जनवरी 2024 काफी यादगार रहेगा। आज का ये दिन लोगों के लिए दीपावली से कम नहीं है।

Ram murti temple
Ram murti temple

राम मंदिर का उद्घाटन हो चुका है। पूरे 500 सालों के इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम आज गर्भ गृह में विराज चुके हैं।

PM Modi Ram temple with puja thali
PM Modi Ram temple with puja thali

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं हाथ में पूजा की थाली लेकर पीएम मोदी राम मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे।

PM Modi Ram temple puja
PM Modi Ram temple puja

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की आरती भी की। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूरी हुई प्राण प्रतिष्ठा।

PM Modi puja Ram temple
PM Modi puja Ram temple

वहीं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, यूपी गवर्नर आनंदीबेन पटेल, योगी आदित्यनाथ समेत कई लोग रामलला की पूजा में शामिल हैं।

Modi Ram temple with puja thali
Modi Ram temple with puja thali

फोटोज में आप देख सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बगल में मोहन भागवत बैठे हुए हैं।

PM Modi Ram temple puja thali
PM Modi Ram temple puja thali

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रामलला की प्राण पतिष्ठा कार्यक्रम के लिए क्रीम कलर का कुर्ता और धोती पहन रखी है।

राम मंदिर में संपन्न हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, आप भी करें राम लला के दर्शन

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP