ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Kasganj Tractor Trolley Accident: 22 लोगों की मौत….जिले में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में पलटने से 22 लोगों की मौत

Kasganj Tractor Trolley Accident: यूपी कासगंज में माघ पूर्णिमा के मौके पर गंगा नहाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली तालाब में गिर गई जिससे उस पर सवार 22 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में ग्रामीणों द्वारा राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल कई श्रद्धालुओं को बड़े अस्पताल में भी ले जाया गया है।

उत्तर प्रदेश कासगंज में आज एक बड़ा हादसा हो गया।यह हादसा तब हुआ जब माघ पूर्णिमा के मौके पर गंगा नहाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिर गई और उस पर सवार 22 लोगों की तुरंत मौत हो गई। ग्रामीणों के द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल हुए श्रद्धालुओं को बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

ALSO READ- Mahtarti Vandan Yojana Update: ख़त्म नहीं हुआ हैं महतारी वंदन योजना का समय !.. मुख्यमंत्री ने कहा ये ‘वन टाइम स्कीम’ नहीं.. जानें फिर कब कर सकेंगे आवेदन

आपको बता दे की सभी मारे गए लोग माघ पूर्णिमा के मौके पर पटियाली के कादरगंज गंगा घाट पर स्नान करने जा रहे थे। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि कासगंज में शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और तालाब में गिर गई, जिससे सात बच्चों सहित 22 लोगों की मौत हो गई। पटियाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटियाली दरियावगंज मार्ग पर यह घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर लोग गंगा नदी में स्नान करने के लिए जा रहे थे।

Kasganj Tractor Trolley Accident
Kasganj Tractor Trolley Accident

अलीगढ़ रेंज के कमिश्नर शलभ माथुर ने कहा है कि ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और सात आठ फीट गहरे तालाब में जा गिरी। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर चालक दूसरे वाहन से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था और इसी वजह से यह हादसा हुआ। 7 बच्चों समेत कुल 22 लोगों की मौत हो गई है। लगभग 15-20 लोग घायल है जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने कहा , ‘ट्रैक्टर-ट्रॉली एटा जिले के जैथरा से आ रही थी. मैं घटनास्थल पर जा रहा हूं।’ माथुर ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव मृतकों के परिवारों को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकासगंज में हुए सड़क हादसे के बारे में संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृत्यु को के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं। सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर राहत कार्य ले जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था करने के भी आदेश दिए हैं।

सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचा कर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था करने को कहा है। योगी सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद देने का ऐलान किया है।

Kasganj Tractor Trolley Accident : 22 लोगों की मौत….जिले में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में पलटने से 22 लोगों की मौत

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles