ब्रेकिंग न्यूज़देशराज्य

CG Board Exam 2024: 36 स्टूडेंट्स के लिए हेलीकॉप्टर से भेजे गए प्रश्न-पत्र….सड़क मार्ग पर नक्सलियों का खतरा…

CG Board Exam 2024 : सुकमा. नक्सल टापू में तब्दील सुकमा जिले का जगरगुंडा गांव जहां हेलीकॉप्टर से बोर्ड परीक्षाओं का पेपर भेजा गया. वहां 2 साल से स्कूल संचालित है. उससे पहले 58 किमी दूर दोरनापाल में स्कूल शिफ्ट की गई थी. गांव में संचालित इस स्कूल में 10 वीं में 16 और 12 वीं कक्षा में 20 छात्र अध्यनरत है.

वहां हेलीकॉप्टर से प्रश्न पत्र भेजा गया है. जिला मुख्यालय से 90 किमी दूर जगरगुंडा इलाके की संवेदनशीलता के कारण सड़क मार्ग से प्रश्न पत्र भेजा जाना संभव नहीं है. पिछले साल पहली बार जगरगुंडा में जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्र खोला गया था. इसके बाद से इलाके के बच्चों में परीक्षा के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात मिली है.

नक्सली गतिविधियों में कमी आने के बाद से जिला प्रशासन लगातार शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का प्रयास कर रहा है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से एक मार्च से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में अतिनक्सल संवेदनशील गांव जगरगुंडा के 10वीं के 16 और 12वीं के 20 छात्र परीक्षा देंगे. जगरगुंडा जिला मुख्यालय से करीब 94 किमी दूर है.

ALSO READ- CG BOARD EXAM: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, आदेश जारी

नक्सल प्रभावित इलाका है जगरगुंडा

धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण इलाके के बच्चों को परीक्षा के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. परीक्षा देने उन्हें 3 से 4 दिन पहले 60 किमी दूर दोरनापाल आना पड़ता था. इलाके में खुले पुलिस कैंप की वजह से नक्सल गतिविधियों में कमी आने के बाद से विकास कार्यों में तेजी आने लगी है. पिछले साल बच्चों की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने जगरगुंडा में परीक्षा केन्द्र खोलने का निर्णय लिया. प्रशन-पत्र हेलीकॉप्टर से भेजे गए थे. इस साल भी दोरनापाल से जगरगुंडा के बीच सड़क का काम पूरा नहीं होने की वजह से प्रश्न पत्र चॉपर के जरिए भेजे गए हैं.

पहली बार सुकमा बना बोर्ड परीक्षा वितरण केन्द्र

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित होने वाली 10वीं तथा 12वीं बोर्ड के लिए पहली बार सुकमा को प्रश्न पत्र वितरण केन्द्र बनाया गया है. इससे पहले जिला मुख्यालय से 110 किमी दूर जगदलपुर से यह कार्य को पूरा किया जाता था. सुकमा जिले के केंद्राध्यक्ष प्रश्न पत्र लेने जगदलपुर जाते थे. इस साल होने वाले बोर्ड परीक्षा में सुकमा जिले के 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इसमें दसवीं बोर्ड में नियमित 1883, स्वाध्यायी 18, बारहवीं बोर्ड में नियमित 1495, स्वाध्यायी 33 छात्र/छात्राएं शामिल होंगे.

ALSO READ- RAIPUR BROTHER MURDER: बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट…हत्या के बाद मां को किया वीडियो कॉल …जानिए क्या…

कड़ी सुरक्षा में भेजे गए प्रश्न पत्र

कड़ी सुरक्षा के बीच सुकमा जिले के 16 केंद्रों में से 15 केंदों में भेजा जा चुका है. कलेक्टर हरिस एस के निर्देश पर 01 केंद्र जगरगुंडा का प्रश्न पत्र सुरक्षा कारणों के मद्देनजर रखते हुए केंद्राध्यक्ष के साथ हेलीकॉप्टर में भेजा गया. हेलीकॉप्टर से भेजते समय जिला शिक्षा अधिकारी नितिन डड़सेना, सहायक जिला परियोजना समन्वयक आशीष राम, दुशन लाल मार्गे केंद्राध्यक्ष उपस्थित थे.

CG Board Exam 2024 : 36 स्टूडेंट्स के लिए हेलीकॉप्टर से भेजे गए प्रश्न-पत्र….सड़क मार्ग पर नक्सलियों का खतरा…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles