ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Radhika Khera Resigns: राधिका खेड़ा ने Congress से दिया इस्तीफा, कांग्रेस को फिर बड़ा झटका! रामलला के दर्शन की वजह से अपमान का दावा

Radhika Khera Resigns : रायपुर : लोकसभा चुनाव में तीसरे फेज की वोटिंग से पहले कांग्रेस का बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने लेटर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा था। हाल ही में राधिका खेड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था इस वायरल वीडियो में वह रोते हुए किसी से फोन में बात कर रही थीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार प्रमुख सुनील आनंद पर कई आरोप लगाए थे।

ALSO READ- CG Sharab rate list: CG-शराब की Rate list देखें: छत्तीसगढ़ में देशी और विदेशी पव्वे के दाम बढ़े, जानिए अब क्या है कीमत, 1 Beer, Brandy, Whiskey and Rum खरीदने पर देने होंगे इतने रूपए…

इस पूरे घटनाक्रम में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राधिका खेड़ा और सुनील आनंद से अलग-अलग मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि दोनों नेताओं की बात सुनने के बाद पार्टी हाई कमान को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिसके आधार पर पार्टी फैसला करेगी।

क्या लिखा अपने इस्तीफे में

राधिका खेड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए लिखा- “आदिकाल से ये स्थापित सत्य है कि धर्म का साथ देने वालों का विरोध होता रहा है। हिरण्यकशिपु से लेकर रावण औऱ कंस तक का उदाहरण है। वर्तमान में प्रभु श्रीराम का नाम लेने वालों का कुछ लोग इसी तरह विरोध कर रहे हैं। हर हन्दू के लिए प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली पवित्रता के साथ बहुत मायने रखती है और रामलला के दर्शन मात्र से जहां हर हिनंद अपना सफल मानता है। वहीं, कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं।”

राधिका खेड़ा ने आगे लिखा- मैंने जिस पार्टी को अपने 22 साल से ज्यादा दिए, जहां एनएसयूआई से लेकर AICC के मीडिया विभाग में पूरी ईमानदारी से काम किया, आज वहां ऐसे ही तीव्र विरोध का सामना मुझे करना पड़ रहा है क्योंकि मैं अयोध्या में रामलला के दर्शन करने से खुद को रोक नहीं पाई।

ALSO READ- CG BIG BREAKING: राधिका खेड़ा ने Congress से दिया इस्तीफा, कांग्रेस को फिर बड़ा झटका! रामलला के दर्शन की वजह से अपमान का दावा 

मेरे इस पुनीत कार्य का विरोध इस स्तर तक पहुंच गया कि मेरे साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए घटनाक्रम में मुधे न्याय देने से इंकार कर दिया गया। मैंने हमेशा ही दूसरों के न्याय के लिए हर मंच से लड़ाई लड़ी है। किंतु जब स्वयं के न्याय की बात आई तो पार्टी में मैंने स्वयं को हारा हुआ पाया।

प्रभु श्रीराम की भक्त व एक महिला होने के नाते मैं बेहद आहत हूं। बार-बार पार्टी के शीर्ष नेताओं को अवगत कराने के बाद भी जब मुझे न्याय नहीं मिला, इससे आहत होकर मैंने आज यग कदम उठाया है।

Radhika Khera Resigns : राधिका खेड़ा ने Congress से दिया इस्तीफा, कांग्रेस को फिर बड़ा झटका! रामलला के दर्शन की वजह से अपमान का दावा

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP