LIVE UPDATE
राज्यब्रेकिंग न्यूज़

इलेक्ट्रिक दुकान में लगी भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, मची अफरा तफरी….देखे VIDEO….

इलेक्ट्रिक दुकान में लगी भीषण आग : उज्जैन। बुधवार शाम को रिमझिम बारिश के बीच तीन बत्ती चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान की ऊपरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। आगजनी की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंच गये थे। आग पर काबू पाने के प्रयास किये जा रहे थे।

ALSO READ- Couple Romance in Bus: चलती बस में कपल की अश्लील हरकत, लड़के की गोद में बैठी लड़की, VIDEO वायरल

तीन बत्ती चौराहा टिल्लू इलेक्ट्रॉनिक दुकान की तीसरी मंजिल पर शाम 5.30 बजे के लगभग अचानक आग लग गई। आग की लपटे देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की सूचना मिलते ही 2 फायर फायटर मौके पर पहुंच गई थी। आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किये गये।

ऊपरी मंजिल पर इलेक्ट्रॉनिक समान रखा होना बताया जा रहा था। जिसके चलते आग काफी तेजी से फैल रही थी। जिस पर काबू पाने के लिये दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत का सामान करना पड़ा। आग लगने की वजह सामने नहीं आई, लेकिन शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आगजनी में नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

इलेक्ट्रिक दुकान में लगी भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, मची अफरा तफरी….देखे VIDEO….

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles