LIVE UPDATE
राज्य

देर रत मंडी में लगी आग, 120 दुकानें जलकर खाक, देखें VIDEO…

Fire Incident in Bhind : भिंड जिले के मेहगांव सब्जी मंडी में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में 50 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। मेहगांव, गोहद, मौ और मालनपुर के दमकल वाहनों ने करीब 2 घंटे की मशक़्क़त के बाद आग पर काबू पाया।

वीडियो देखें…

 


मेहगांव सब्जी मंडी में आगजनी की यह घटना सोमवार रात तकरीबन 1 बजे हुई है। एक चिंगारी से सुलगी आग की लपटें इतनी बिकराल हो गईं कि मंडी में स्थित एक-एक 120 दुकानें चपेट में आ गईं।

आगजनी की सूचना मिलते ही दुकानदार दौड़े-दौड़े पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से मोके बाल्टियों के सहारे आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग लगातार भड़कती गई और समूची सब्जी मंडी को चपेट में ले लिया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची, तब तक समूची मंडी जलकर खाक हो गई।

ALSO READ- Ebrahim Raisi Helicopter Crash Death News: ईरान के राष्ट्रपति Ebrahim Raisi की हेलिकॉप्टर crash में मौत, विदेश मंत्री की भी गई जान

ट्रांसफॉर्मर के सटाकर कुछ लोगों ने बांस-बल्ली के सहारे अस्थायी दुकानें बना ली थी। ट्रांसफरर्मर में तारों का जाल फैला हुआ है। आशंका है कि इन्हीं तारों में हुई शार्ट-सर्किट की वजह से आग लगी होगी।

दुकानदारों को आशंका है कि दुष्प्रेरणावश किसी ने आग लगाई है। बताया कि ज्यादातर दुकानों में एक-एक लाख से अधिक की सब्जियां स्टाक थीं, पूरी तरह से जल कर खाक हो गई हैं। तौल कांटे व बारदाने तक जल गए हैं।

ALSO READ- Kawardha Accident: कवर्धा हादसा में मृतकों की संख्या 19 हुई, PM मोदी, राष्ट्रपति और अमित शाह ने जताया दुःख …

देर रत मंडी में लगी आग, 120 दुकानें जलकर खाक, देखें VIDEO…

 

Related Articles