LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़

Mahtari Vandan Yojana 5th installment: CG की महतारियों के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना की 5वीं किस्त इस दिन होगी जारी…

Mahtari Vandan Yojana 5th installment ; छत्तीसगढ़ की महतारियों को सीएम विष्णुदेव ने बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये बताया कि इस बार महतारी वंदन की राशि 1 जुलाई को जारी कर दी जाएगी। सोमवार को 12 बजे पांचवीं किस्त की राशि 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इसी के साथ ही महिलाओं के खाते में एक- एक हजार जमा हो जाएंगे।  Mahtari Vandan Yojana 5th installment

मालूम हो कि महतारी वंदन योजना प्रदेश में 01 मार्च 2024 से लागू की गयी है तथा मार्च माह की सहायता राशि 10.03.2024 को महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन करते हुए की गयी थी। आपके खाते में पैसा आया या नहीं इसकी जानकारी https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status इस लिंक को क्लीक कर देख सकते हैं। लिंक खुलने पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करे

महतारी वंदन योजना क्या है?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की नई सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए महिला सशक्तिकरण का एक नया अभियान शुरू किया है। महिलाएं इससे बहुत उत्साहित हैं। प्रदेश की योग्य विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 12 हजार रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे। महिलाओं के खाते में डीबीडी के माध्यम से हर महीने एक हजार रुपये मिलेंगे। वह इसका उपयोग अपनी आवश्यकताओं और रुचि के अनुसार कर सकेगी। इससे अब महिलाओं की छोटी-छोटी खुशियां सुरक्षित हैं।

  • New Rule from 1 July 2024 — 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा बड़ा असर? कई नियम बदल जाएंगे 

70 लाख महिलाओं ने आवेदन किया

राज्य सरकार ने वर्ष 2024–25 के बजट में 3,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। महिलाओं की दैनिक जरूरतें पूरी होंगी और उन्हें आर्थिक बल मिलेगा। 1 लाख 81 हजार से अधिक महिलाओं ने 05 फरवरी को आवेदन करने के पहले दिन महतारी वंदन योजना को लेकर उत्साह दिखाया। दिन-प्रतिदिन योजना की लोकप्रियता के साथ फार्म भरने का सिलसिला भी बढ़ा। योजना के अंतर्गत 20 फरवरी को अंतिम तिथि तक लगभग 70 लाख महिलाओं ने आवेदन किया था।

Mahtari Vandan Yojana 5th installment : CG की महतारियों के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना की 5वीं किस्त इस दिन होगी जारी…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles