Aaj Ka Mausam 15 May 2024: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अगले तीन दिनों के बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। मंगलवार को दिल्ली में तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया था। दिल्ली के कई हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम था।
ALSO READ- Today Petrol Diesel Prices 15 May 2024: जाने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव, 1 लीटर पेट्रोल- डीजल के दाम
गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों में तेज धूप की संभावना जताई है, जिससे अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के मुताबिक इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 7 मई को 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
ALSO READ- Today Gold-Silver Price 15 May 2024: सोने के भाव में आई गिरावट
16 मई से चलेगी हीटवेव
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 16 मई से दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की स्थिति हो सकती है। हीटवेव शुरू होते ही तापमान में बढ़ोतरी होगी और लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से पार कर सकता है। लू की स्थिति में लोगों को सलाह दी जाती है कि जितना हो सके, घर से बाहर निकलने से बचें।
ALSO READ- GOLD BUY IN 1 RUPEES: सिर्फ ₹1 में ख़रीदे 24 कैरेट सोना, जानिए कहां..
Aaj Ka Mausam 15 May 2024: जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल