LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढराज्य

MAUSAM ALART: CG के 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

MAUSAM ALART: रायपुर । छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शुक्रवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। रायपुर, भिलाई, दुर्ग, कोंडागांव, मनेन्द्रगढ़ समेत कई अन्य इलाकों में मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। वहीं बात करे राजधानी रायपुर की तो यहां भी बीती रात मौसम में बदलाव देखने को मिला। राजधानी रायपुर में देर रात से मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

ALSO READ- ED BREAKING : मां बम्लेश्वरी-मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के घर ED का छापा, सुबह 5 बजे 2 अलग-अलग गाड़ियों में पहुंची टीम 

मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज अंधड़ के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून के आगमन की तारीख भी बता दी है। मौसम विभाग ने बताया कि, मानसून 6 जून को छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से से थोड़ी ही दूर था। लेकिन फिर मानसून रुक गया। वहीं अब अगले दो तीन दिन में मानसून प्रदेश में दस्तक दे देगा। मौसम विभाग ने बताया कि, 10 जून तक मानसून बस्तर पहुंच सकता है।

Chhattisgarh Weather Today
Chhattisgarh Weather Today

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles