शिक्षा

All School Closed: 6 से 19 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल, शिक्षा विभाग का आदेश

कश्मीर डिवीजन के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 6 से 19 जुलाई तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश; नोएडा में स्कूलों का समय बदला

All School Closed: जम्मू-कश्मीर सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए कश्मीर डिवीजन के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 6 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय (DSEK) ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। All School Closed

6 जुलाई से 19 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कश्मीर डिवीजन के हायर सेकेंडरी स्तर तक के सभी सरकारी एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय 6 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक बंद रहेंगे।

इस अवधि में किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं होंगी।

शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

स्कूल शिक्षा निदेशक (DSEK) नसीर अहमद वानी ने बताया कि अवकाश संबंधी आदेश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दिए गए हैं। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

नोएडा में बदला स्कूलों का समय

वहीं, उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में भी गर्मी को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदल दिया गया है।

बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अब ये स्कूल सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे।

बिहार में भी जारी हुए थे आदेश

इससे पहले बिहार के पटना जिला प्रशासन ने भी भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था।

प्रशासन का कहना था कि तेज धूप और लू से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

क्यों लिया गया फैसला?

लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी की स्थिति को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन का मानना है कि मौसम सामान्य होने के बाद ही नियमित शैक्षणिक गतिविधियां फिर से शुरू की जाएंगी।

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP