School Holiday Today: 8वीं तक के सभी स्कूल बंद, भारी बारिश के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला
मौसम विभाग के भारी बारिश अलर्ट के बाद जिला प्रशासन का फैसला, परिषदीय, CBSE, ICSE, मदरसा और सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू रहेगा आदेश

School Holiday Today: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट के बाद मथुरा जिले में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों में आज (गुरुवार) अवकाश घोषित कर दिया गया है।
8वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद
Uttar Pradesh School Holiday के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) रतन कीर्ति ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिले के कक्षा 8 तक संचालित सभी विद्यालय गुरुवार को बंद रहेंगे।
यह आदेश परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ CBSE, ICSE, मदरसा एवं अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों द्वारा संचालित स्कूलों पर भी लागू रहेगा।
प्री-प्राइमरी कक्षाओं पर भी लागू रहेगा आदेश
जारी निर्देश के अनुसार अवकाश केवल प्राथमिक और जूनियर कक्षाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्री-प्राइमरी कक्षाओं के छात्रों के लिए भी स्कूल बंद रहेंगे। प्रशासन ने सभी स्कूल संचालकों से आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश की संभावना जताई है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव, यातायात बाधित होने और लोगों की आवाजाही प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है।
इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनज़र स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
प्रशासन ने लोगों से की अपील
प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।









