Amit Baghel News: रायपुर में बड़ी छापेमारी: अमित बघेल के घर पर छापा , मोबाइल और गाड़ी जब्त….
Amit Baghel News

Amit Baghel News बलौदाबाजार। 10 जून 2024 को हुई बलौदाबाजार आगजनी और हिंसा मामले में पुलिस ने डेढ़ साल बाद एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने देर रात रायपुर में कई ठिकानों पर छापेमारी कर अहम सबूत जुटाए हैं, जिससे मामले में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। Amit Baghel News
रायपुर में छापेमारी, मोबाइल और वाहन जब्त
पुलिस टीम ने रायपुर के कांजनजंगा फेस-2 स्थित अमित बघेल के निवास पर दबिश देकर मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके साथ ही मैग्नेटो मॉल स्थित उनके कार्यालय से भी पुलिस को कई अहम कागजात मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब्त सामग्री की जांच की जा रही है और इसके आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
ALSO READ- Amit Baghel Arrest News: बलौदाबाजार हिंसा मामले में क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल गिरफ्तार, रायपुर…
आंदोलन समर्थन पत्र बना अहम सबूत
जांच के दौरान पुलिस को आंदोलन के समर्थन में जारी एक पत्र भी मिला है। इस पत्र को टाइप करने वाला टाइपिस्ट अब इस केस में सरकारी गवाह बनेगा। पुलिस इसे हिंसा से जुड़े साजिश के एंगल से जोड़कर देख रही है।
200 से ज्यादा गिरफ्तारियां, 13 एफआईआर दर्ज
10 जून 2024 को हुई हिंसा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, संयुक्त कार्यालय और तहसील कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी। कई सरकारी और निजी वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया था। इस पूरे मामले में बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाने में कुल 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं। अब तक 200 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कई मामलों में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।
राजनीतिक बयानबाजी तेज
अमित बघेल की गिरफ्तारी के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया है। अमित बघेल ने कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ साजिश के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह सबूतों और कानून के आधार पर की जा रही है।
पहले भी विवादों में रह चुके हैं अमित बघेल
गौरतलब है कि अक्टूबर 2023 में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में भी अमित बघेल के खिलाफ रायपुर सहित कई राज्यों में एफआईआर दर्ज हुई थी। उस समय वे फरार चल रहे थे और बाद में देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर करने पहुंचे थे, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
फिलहाल पुलिस रिमांड में
फिलहाल अमित बघेल को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस कंट्रोल रूम में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Amit Baghel News: रायपुर में बड़ी छापेमारी: अमित बघेल के घर पर छापा , मोबाइल और गाड़ी जब्त….



















