LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

RAIPUR NEWS: कुम्हारी टोल प्लाजा होगा पूरा बंद… बृजमोहन अग्रवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में राजधानी रायपुर को मिलेगा जाम-मुक्त भविष्य

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर की यातायात व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार की शुरुआत, सड़क, ओवरब्रिज और एक्सप्रेस-वे की बड़ी योजना, रायपुर को आधुनिक शहर बनाने की दिशा में निर्णायक कदम

RAIPUR NEWS रायपुर। 15 जनवरी रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के सशक्त, दूरदर्शी और जनहितकारी नेतृत्व में राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को लेकर एक ऐतिहासिक निर्णय सामने आया है। गुरुवार को एनएचएआई, स्टेट हाईवे, लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद अग्रवाल ने घोषणा की कि जून 2026 में कुम्हारी टोल प्लाजा पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा, जिससे लाखों नागरिकों को वर्षों पुरानी परेशानी से स्थायी राहत मिलेगी। RAIPUR NEWS

सांसद अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि जून में दुर्ग–आरंग बायपास के प्रारंभ होते ही कुम्हारी टोल प्लाजा बंद होगा, साथ ही मार्च 2026 के बाद किसी भी नए टेंडर पर रोक लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं। यह निर्णय अग्रवाल की जनसंवेदनशीलता और राजधानीवासियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।

ALSO READ- Raipur T20 Match Ticket Price : रायपुर में IND vs NZ T20 मुकाबले को लेकर टिकटों का ऐलान, स्टूडेंट्स को 800 में मिलेगा प्रवेश

बैठक में उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2026 से भारतमाला एक्सप्रेस-वे के शुभारंभ के साथ रायपुर को एक नए आधुनिक एक्सप्रेस-वे की सौगात मिलेगी, जिससे न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि औद्योगिक, आर्थिक और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

राजधानी के समग्र विकास की ठोस रूपरेखा

अग्रवाल ने राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सड़क, ओवरब्रिज, अंडरपास और एलिवेटेड रोड जैसी बुनियादी परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

कचना में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश

तेलीबांधा से जोरा ओवरब्रिज को VIP रोड से एंट्री-एग्जिट देने की योजना और

भनपुरी से जोरा तक रेल लाइन के किनारे एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

मुंबई–नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस-वे का रायपुर विस्तार एवं रायपुर से लखनादौन (वाया सिमगा, कवर्धा) तक नई कनेक्टिविटी पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए है साथ ही

रायपुर–बलौदाबाजार–सारंगढ़ रोड के उन्नयन की समीक्षा की।

इसके साथ ही VIP चौक और रिंग रोड पर जाम की समस्या को देखते हुए सर्विस रोड हटाने के निर्देश कमल विहार सहित अन्य क्षेत्रों में ग्रेड सेपरेटर बनाने को कहां और रिंग रोड़ 1 पर डीडीयू नगर के पास अंडरपास बनाने और महावीर नगर से VIP रोड अमलीडीह तालाब के ऊपर पुल बनाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

ALSO READ- CG CONGRESS: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल तेज…. प्रदेश अध्यक्ष बनने की चर्चा के बीच TS बाबा और राहुल गांधी की मुलाकात

बैठक में पंडरी में लगने वाले जाम से जनता को राहत दिलाने के लिए खालसा कॉलेज से मोवा तक 4.5 किमी लंबे पुल और
अमलेश्वर से कुम्हारी तक खारुन नदी किनारे सड़क जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा की।

इसके अतिरिक्त, बलौदाबाजार में सीमेंट फैक्ट्रियों से जुड़े भारी वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु डेडीकेटेड कॉरिडोर की योजना बनाने के निर्देश भी दिए गए।

“रायपुर को आधुनिक और सुगम यातायात व्यवस्था देना हमारा संकल्प” – बृजमोहन अग्रवाल

सांसद अग्रवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजधानीवासियों को ट्रैफिक जाम, पार्किंग और दुर्घटनाओं से स्थायी राहत दिलाने के लिए एक समग्र और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि लंबित और स्वीकृत परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराया जाएगा तथा आवश्यक विषयों को आगामी लोकसभा सत्र में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।

उन्होंने दोहराया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से रायपुर को आधुनिक, सुरक्षित और जाम-मुक्त राजधानी बनाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

ALSO READ- CG महंगाई भत्ता आदेश BREAKING: वित्त विभाग ने जारी किया डीए बढ़ोतरी का आदेश, 3% और 5% की बढ़ोतरी, एरियर्स पर बड़ा फैसला

बैठक में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर दिग्विजय सिंह, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपैहरी, कार्यपालन अभियंता राजीव नशीने, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के संयुक्त निदेशक विनीत नायर, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशाषी अभियंता एस.एस. मांझी, कार्यपालन अभियंता गोविंद अहिरवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निर्णायक नेतृत्व में रायपुर एक नई यातायात क्रांति की ओर बढ़ रहा है, जो आने वाले वर्षों में राजधानी को देश के श्रेष्ठ शहरी मॉडल में शामिल करेगा।

RAIPUR NEWS : कुम्हारी टोल प्लाजा होगा पूरा बंद… बृजमोहन अग्रवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में राजधानी रायपुर को मिलेगा जाम-मुक्त भविष्य

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *