भक्त माता कर्मा ने त्याग और तप से भगवान कृष्ण को किया प्रसन्न : डिप्टी सीएम अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली जिले के सरगांव में आयोजित मां कर्मा जयंती एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने माता कर्मा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

Arun Sao मुंगेली जिले के Sargaon में आयोजित मां कर्मा जयंती एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu भी मौजूद रहे। कार्यक्रम नगर पंचायत सरगांव के बस स्टैंड परिसर में आयोजित किया गया था।
समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भक्त माता कर्मा ने त्याग, तप और भक्ति के माध्यम से भगवान कृष्ण को प्रसन्न किया। उन्होंने कहा कि माता कर्मा का जीवन समाज सेवा और निस्वार्थ भक्ति का बड़ा उदाहरण है, जिससे सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है।
अरुण साव ने कहा कि साहू समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और सामाजिक समरसता है। उन्होंने युवाओं को संस्कारवान बनाने और सोशल मीडिया की लत से दूर रहने की सलाह भी दी। कार्यक्रम के दौरान 10वीं और 12वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

इस मौके पर अरुण साव ने बस स्टैंड स्थित माता कर्मा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने साहू समाज के भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में विधायक Sandeep Sahu, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू, तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और लोग मौजूद रहे।









