अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

Bhilai Crime News: शादी में गया था परिवार, सूने घर से 50 लाख के जेवर पार, चोरी का तरीका देख पुलिस भी हैरान

नेहरू नगर वेस्ट में बड़ी चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस, FSL टीम ने जुटाए सबूत

Bhilai Crime News: Bhilai में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जहां नेहरू नगर वेस्ट स्थित एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पार कर दी। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्क्रैप व्यापारी विनय अग्रवाल अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर का फायदा उठाकर ताला तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया।

घर लौटे तो उड़े होश, टूटा मिला ताला

परिवार जब देर रात करीब 2 बजे घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब थे।

बताया जा रहा है कि चोर करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा के कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई।

FSL और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए सबूत

मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घर से फिंगरप्रिंट और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं।

सीएसपी स्तर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *