LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CBSE 12th Result 2024: CBSE 12वीं के स्टूडेंट्स को CM साय ने दी बधाई, X पे पोस्ट शेयर कर कही ये बड़ी बात…

CBSE 12th Result 2024 :  रायपुर। CBSE ने कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल लगभग 18 लाख स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी है। इन सभी छात्रों का परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 87.98% रहा है। बोर्ड के अनुसार, इस साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले, 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है।

ALSO READ- CBSE 12th Result 2024 link: CBSE बोर्ड 12वीं का result, 87.98% स्टूडेंट्स pass; ये रहा direct link 

CBSE 12th Result 2024 : वहीं सीबीएसई के 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर प्रदेश के बच्चों को बधाई दी। सीएम साय ने पोस्ट में लिखा कि यह हर्ष का विषय है कि 12वीं में 87.98 प्रतिशत परीक्षाफल रहा।

सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। जिन छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे वे निराश न हों। कोशिश करते रहें सफलता एक दिन जरूर कदम चूमेगी।

ALSO READ- School Holiday: इस दिन से खुलेंगे स्कूल, छात्रों को मिलेंगी एक्ट्रा छुट्टी, जानें क्या है वजह

CBSE 12th Result 2024 : CBSE 12वीं के स्टूडेंट्स को CM साय ने दी बधाई, X पे पोस्ट शेयर कर कही ये बड़ी बात…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles