LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG Board 10th 12th Result 2024: कल जारी होगा CG 10वीं और 12वीं के बोर्ड का RESULT, इस LINK पे देखे अपना RESULT

CG Board Result 2024 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल गुरुवार 9 मई को 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी करने जा रहा है। इस आदेश की जानकारी माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने दी है। बता दें कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 मार्च से 24 मार्च तक किया गया। वहीं 12वीं क्लास की परीक्षाओं का आयोजन 1 से 31 मार्च तक किया गया था।

इस LINK पे देखे अपना RESULT

कल दोपहर 12:30 पर जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पहले ही बताया था कि, तीसरे चरण के चुनाव के बाद 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। आज जारी पत्र के बाद यह तय हो गया है कि, कल दोपहर 12.30 बजे नतीजे जारी होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में जारी किए जाएंगे परिणाम। माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु पिल्ले और सचिव पुष्पा साहू घोषित करेंगी परिणाम। अचार संहिता की वजह से इस बार शिक्षा मंत्री शामिल नहीं होंगे।

इस LINK पे देखे अपना RESULT

पिछले साल से पहले आ रहे नतीजे (CG Board Result 2024)

माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि, रिकार्ड समय में मूल्यांकन पूरा होने के बाद नतीजे कल घोषित किए जाएंगे। ये नतीजे पिछले वर्ष से पांच दिन पहले जारी किए जा रहे हैं। ये नतीजे CGBSE के आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र वहां रोल नंबर और संबंधित डिटेल के साथ अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

इस LINK पे देखे अपना RESULT

7 लाख छात्रों ने दिए एग्जाम

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2024 में इस वर्ष 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 मार्च से 24 मार्च तक किया गया। वहीं 12वीं क्लास की परीक्षाओं का आयोजन 1 से 31 मार्च तक किया गया था। दोनों कक्षाओं के कुल 7 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया है, जिसमें 12वीं से 4 लाख और 10वीं के करीब 3 लाख छात्र शामिल हैं।

CG Board Result 2024 link
CG Board Result 2024 link

CG Board 10th 12th Result 2024: कल जारी होगा CG 10वीं और 12वीं के बोर्ड का RESULT, इस LINK पे देखे अपना RESULT

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles