LIVE UPDATE
छत्तीसगढसरकारी खबर

CG कैबिनेट में बड़ा फैसला…बिजली बिल में बड़ी राहत… और इन बड़े फैसले पर लगी मुहर….

रायपुर, 03 दिसंबर 2025 — मंत्रालय महानदी भवन में आज हुई कैबिनेट बैठक के प्रमुख निर्णय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की अहम बैठक में घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल में बड़ी राहत देने सहित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

बिजली बिल में बड़ी राहत — 200 यूनिट तक 50% छूट

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (M-URJA) के तहत घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत को दोगुना कर दिया है।
1 दिसंबर 2025 से लागू इस योजना के तहत अब:

  • 100 यूनिट की जगह 200 यूनिट प्रति माह तक बिजली बिल में 50% छूट मिलेगी।
  • यह लाभ 400 यूनिट तक की खपत वाले उपभोक्ताओं को भी मिलेगा।

200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अगले एक वर्ष तक 200 यूनिट पर 50% राहत मिलेगी। इससे लगभग 6 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे ताकि वे इस अवधि में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों में सोलर प्लांट स्थापित करा सकें।

इस तरह M-URJA अभियान से कुल 42 लाख उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचेगा।

सोलर प्लांट पर अतिरिक्त सब्सिडी

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य सरकार अतिरिक्त सब्सिडी दे रही है—

  • 1 किलोवॉट सोलर प्लांट पर 15,000 रुपये
  • 2 किलोवॉट या अधिक क्षमता पर 30,000 रुपये
    यह पहल प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देगी और उपभोक्ताओं को हाफ बिजली से फ्री बिजली की ओर ले जाएगी।

भंडार क्रय नियम में संशोधन

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम, 2002 में संशोधन को मंजूरी दी।
संशोधन से—

  • स्थानीय लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा
  • जेम पोर्टल पर क्रय प्रक्रिया और स्पष्ट व पारदर्शी होगी
  • समय, संसाधन और लागत की बचत होगी
  • प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और प्रक्रिया सरल होगी

दो विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी

मंत्रिपरिषद ने दो महत्वपूर्ण विधेयकों के प्रारूप को स्वीकृति दी—

  1. छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक, 2025
  2. छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना संशोधन विधेयक, 2025

दुकान एवं स्थापना अधिनियम में संशोधन से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिफॉर्म्स को मजबूती मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

 

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *