राजनीति

CG CONGRESS: कांग्रेस का आरोप: सरकार अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए विरोध प्रदर्शन रोकना चाहती है

CG CONGRESS : रायपुर, 22 अक्टूबर 2025 : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विरोध प्रदर्शन रोकने का प्रयास कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूरे राज्य में सरकार के खिलाफ गहरी नाराजगी है और विभिन्न कर्मचारी संगठन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस स्थिति से घबराई सरकार अलोकतांत्रिक तरीके अपना रही है। CG CONGRESS

उन्होंने बताया कि सरकार ने अब धरना प्रदर्शन के लिए नया गाइडलाइन जारी किया है। इसके तहत चार विभागों की अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। कांग्रेस ने इसे तानाशाही बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हर नागरिक, दल और संगठन का लोकतांत्रिक अधिकार है। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार केवल विरोध को दबाना चाहती है और जनता की आवाज़ को रोकने का प्रयास कर रही है।

ALSO READ- IPS Transfer 2025: राज्य में 34 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर- इस जिले को मिला नया पुलिस कमिश्नर, सचिन मित्तल संभालेंगे कमान, दिनेश एमएन बने ATS चीफ, देखे आदेश

अध्यक्ष ने आगे कहा कि पिछले पौने दो साल में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार इतनी अस्वीकृत हो चुकी है कि आम आदमी, सरकारी कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता सभी असंतुष्ट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद धरना स्थल कभी खाली नहीं रहे। रोजगार सहायक, पटवारी, रसोईया, सफाई कर्मचारी, एनएचएम कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, शिक्षक संघ और अनियमित कर्मचारी सभी ने सरकार के खिलाफ आंदोलन किए हैं।

सुशील आनंद शुक्ला ने चेतावनी दी कि पिछले दो साल में कई जगह जनता ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। बलौदा बाजार में एसपी और कलेक्टर कार्यालय को आग के हवाले किया गया, बलरामपुर में जनता ने एसडीएम को दौड़ा लिया, लोहारीडीह और कवर्धा में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज लोगों ने आरोपी को जिंदा जला दिया, और भिलाई में भी इसी तरह की हिंसक घटनाएं हुईं। उन्होंने कहा कि जनता का सरकार पर भरोसा खत्म हो गया है और सड़कों पर उतरना अब उसकी मजबूरी बन गई है।

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP