CG Crime: चखना में ठंडे भजिये पर मर्डर , गुस्साए दोस्त ने साथी की कर दी बेरहमी से हत्या
राजधानी में बढ़ते अपराध ने बढ़ाई चिंता, मामूली विवाद बन रहे जानलेवा

CG Crime रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ लगातार चिंता बढ़ा रहा है। छोटी-छोटी बातों पर हो रही हत्याओं की कड़ी में एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में ठंडा भजिया लाने की बात पर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। CG Crime
घटना के बाद आरोपी खुद घायल दोस्त को अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोस्त की मौत की खबर सुनते ही आरोपी शव के पास बैठकर फूट-फूटकर रोता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लोहे का रॉड जब्त कर लिया है।

क्या है पूरा मामला
थाना खम्हारडीह क्षेत्र के कचना नालापारा स्थित साहू दूध डेयरी में काम करने वाले सनी साहू और दुर्गेश सतनामी आपस में गहरे दोस्त थे। दोनों 23-24 दिसंबर की रात डेयरी में बैठकर शराब पी रहे थे।
इसी दौरान दुर्गेश खाने के लिए भजिया लेकर आया, जो ठंडा हो चुका था। ठंडा भजिया देखकर सनी साहू अचानक भड़क गया और विवाद करने लगा। गुस्से में आकर सनी ने पास में रखे लोहे के रॉड से दुर्गेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
ALSO READ – देवेंद्र यादव की हालत नाजुक, ब्लड प्रेशर हाई, शुगर निचले स्तर पर, स्थिति खराब
अस्पताल ले गया आरोपी, लेकिन नहीं बची जान
घटना के तुरंत बाद आरोपी सनी साहू खुद दुर्गेश को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोस्त की मौत की पुष्टि होते ही आरोपी अस्पताल परिसर में ही शव के पास बैठकर रोने लगा।
पुलिस कार्रवाई
मामले की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस और साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ – अपराध क्रमांक 405/25, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
- हत्या में प्रयुक्त लोहे का रॉड जब्त
- आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू
ALSO READ- Chhattisgarh Bandh: कल बंद रहेगा पूरा छत्तीसगढ़ !
गिरफ्तार आरोपी
सनी साहू
पिता – राजेश साहू
उम्र – 22 वर्ष
निवासी – दुर्गा चौक, शनि मंदिर के पास
थाना – खम्हारडीह, रायपुर
राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराध पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराध और नशे की वजह से हो रही हिंसा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि—
- नशे की हालत में मामूली विवाद जानलेवा बन रहे हैं
- युवाओं में गुस्से और संयम की कमी
- रात के समय कार्यस्थलों और डेयरियों में शराबखोरी
लगातार सामने आ रही हत्याओं, मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाएं राजधानी की कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं।
ठंडे भजिये जैसी मामूली बात पर दोस्त की हत्या यह साबित करती है कि नशा और गुस्सा मिलकर किस हद तक इंसान को दरिंदा बना सकते हैं। राजधानी में बढ़ते ऐसे अपराधों पर सख्ती और सामाजिक जागरूकता दोनों की जरूरत है।
CG Crime: चखना में ठंडे भजिये पर मर्डर , गुस्साए दोस्त ने साथी की कर दी बेरहमी से हत्या


















