CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ कलेक्टर ट्रांसफर …. कई जिलों के कलेक्टर बदले गए
IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

CG IAS Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ कई IAS अधिकारियों का तबादला किया है, जिनमें कई जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने तबादला आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, 2013 बैच के आईएएस अधिकारी अजीत वसंत, वर्तमान कलेक्टर कोरबा को कलेक्टर सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं 2017 बैच के आईएएस अधिकारी कुणाल दुदावत, जो अब तक दंतेवाड़ा के कलेक्टर थे, उन्हें कोरबा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।
2018 और 2019 बैच के अफसरों को भी नई जिम्मेदारी
इसी तरह 2018 बैच के आईएएस अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव, जो सुकमा जिले के कलेक्टर थे, उन्हें अब दंतेवाड़ा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रतिष्ठा ममगाईं (2018), कलेक्टर नारायणपुर को बेमेतरा जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार ने 2019 बैच के अधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारियां दी हैं। नम्रता जैन, अपर कलेक्टर रायपुर को नारायणपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं अमित कुमार, आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर को सुकमा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
देखें पूरी सूची
- अजीत वसंत (IAS 2013) – कलेक्टर कोरबा ➝ कलेक्टर सरगुजा
- कुणाल दुदावत (IAS 2017) – कलेक्टर दंतेवाड़ा ➝ कलेक्टर कोरबा
- देवेश कुमार ध्रुव (IAS 2018) – कलेक्टर सुकमा ➝ कलेक्टर दंतेवाड़ा
- प्रतिष्ठा ममगाईं (IAS 2018) – कलेक्टर नारायणपुर ➝ कलेक्टर बेमेतरा
- नम्रता जैन (IAS 2019) – अपर कलेक्टर रायपुर ➝ कलेक्टर नारायणपुर
- अमित कुमार (IAS 2019) – आयुक्त नगर निगम बिलासपुर ➝ कलेक्टर सुकमा
- प्रकाश कुमार सर्वे (IAS 2019) – अपर कलेक्टर सारंगढ़–बिलाईगढ़ ➝ आयुक्त नगर निगम बिलासपुर
- गजेन्द्र सिंह ठाकुर (IAS 2019) – अपर कलेक्टर सुकमा ➝ CEO, जिला पंचायत धमतरी
राज्य सरकार द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और बेहतर सुशासन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ कलेक्टर ट्रांसफर …. कई जिलों के कलेक्टर बदले गए









