ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दीपावली पर की लोकल बाजार में खरीदारी — ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया बढ़ावा, आमजनों से की आत्मीय मुलाकात

CG News कवर्धा। दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ के संदेश को आत्मसात करते हुए कवर्धा के स्थानीय बाजार में पहुंचकर खरीदारी की। उन्होंने आम नागरिकों और व्यापारियों से आत्मीय मुलाकात करते हुए कहा कि — “त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीदारी से न केवल छोटे व्यवसायियों और कारीगरों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि स्वदेशी अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।” CG News

ALSO READ- Diwali 2025 Date: 20 या 21 अक्टूबर? किस दिन मनाई जाएगी दिवाली…जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त

मोटरसाइकिल से पहुंचे बाजार, किया जनसंपर्क

विजय शर्मा अपने चिरपरिचित सरल और सहज अंदाज में मोटरसाइकिल से कवर्धा भ्रमण करते हुए स्थानीय बाजार पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत की और नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने रोड किनारे बैठे दुकानदारों से दीपक, पूजा सामग्री, कमल, सिंघाड़ा, धान की बाली और अन्य स्थानीय वस्तुएं खरीदीं।

‘लोकल फॉर वोकल’ को दी नई ऊर्जा

स्थानीय व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम जनता में ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान के प्रति जागरूकता और बढ़ेगी। विजय शर्मा ने लोगों से अपील की कि दीपावली जैसे पर्वों में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग बढ़ाएं, ताकि स्थानीय उद्योगों और हस्तशिल्पकारों को प्रोत्साहन मिल सके।

जनसंपर्क के साथ आत्मीय जुड़ाव

दीपावली के इस शुभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय होटल में जाकर बच्चों और आमजनों के साथ नाश्ता भी किया। उन्होंने कहा कि — “यह पर्व सिर्फ रोशनी का नहीं, बल्कि आत्मीयता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। स्थानीय उत्पाद खरीदना, अपने ही लोगों का सम्मान करना है।”

मुख्य संदेश

  • उपमुख्यमंत्री ने दी ‘लोकल फॉर वोकल’ को बढ़ावा देने की अपील।

  • छोटे व्यवसायियों, कारीगरों और स्थानीय उद्योगों को मिलेगा प्रोत्साहन।

  • दीपावली के अवसर पर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर दिया जोर।

CG News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दीपावली पर की लोकल बाजार में खरीदारी — ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया बढ़ावा, आमजनों से की आत्मीय मुलाकात

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles