नौकरी और कर्मचारी

CG Sarkari Naukri: स्पेशल एजुकेटर भर्ती – रायपुर में जारी हुई 100 पदों की अंतरिम सूची, 28 अक्टूबर तक करें दावा-आपत्ति

CG Sarkari Naukri रायपुर। (CG Special Educator Recruitment 2025) — छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर सीधी भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। संचालनालय ने इस सूची को अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर अपलोड किया है।CG Sarkari Naukri

सूची में शामिल उम्मीदवारों को अपने दावा-आपत्ति दर्ज कराने के लिए 28 अक्टूबर 2025 की तिथि निर्धारित की गई है।

ALSO READ- PM Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 1 नवंबर को रायपुर दौरा — बिना ब्रेक 12 घंटे का कार्यक्रम, देखें मिनट-टू-मिनट डिटेल

आवेदन प्रक्रिया और चयन का अपडेट

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 3 अक्टूबर 2025 को स्पेशल एजुकेटर पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद 18 अक्टूबर को प्राप्त आवेदनों की मान्य एवं अमान्य सूची जारी की गई थी।

22 और 23 अक्टूबर को अभ्यर्थियों से दावा-आपत्तियाँ स्वीकार की गईं। समिति द्वारा सभी आपत्तियों की जांच के बाद अब पात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची प्रकाशित कर दी गई है।

ALSO READ- Petrol Diesel Price Today: धनतेरस से पहले जनता को बड़ी राहत, पेट्रोल 5.66 और डीजल भी हुआ सस्ता

28 अक्टूबर को ऐसे करें दावा-आपत्ति

जो अभ्यर्थी सूची से असहमत हैं, वे 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर अपने दावा-आपत्ति लोक शिक्षण संचालनालय, प्रथम तल, खण्ड-सी, इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं।

दावा करने वालों को अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि — पूर्व में जिन अभ्यर्थियों की आवेदन अमान्य घोषित किए गए थे, उनसे पुनः दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
साथ ही, अंतरिम सूची में नाम आना अंतिम चयन का आधार नहीं माना जाएगा।

ALSO READ- iPhone 17 Pro Price Drop: iPhone 17 Pro की कीमत भरभरा कर गिरी, 70,155 रुपये में खरीदना है तो पढ़े ये

महत्वपूर्ण तिथियाँ

प्रक्रिया तिथि / विवरण
विज्ञापन जारी 3 अक्टूबर 2025
मान्य-अमान्य सूची जारी 18 अक्टूबर 2025
दावा-आपत्ति स्वीकृति 22-23 अक्टूबर 2025
अंतरिम सूची जारी 27 अक्टूबर 2025
दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2025 (12 PM से 5 PM तक)

आधिकारिक वेबसाइट

अभ्यर्थी पूरी सूची देखने के लिए संचालनालय की वेबसाइट पर जा सकते हैं:
https://eduportal.cg.nic.in

CG Sarkari Naukri: स्पेशल एजुकेटर भर्ती – रायपुर में जारी हुई 100 पदों की अंतरिम सूची, 28 अक्टूबर तक करें दावा-आपत्ति

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles