LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG – स्कूली बच्चों के वैन को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौके में 1 छात्र की मौत, 12 बच्चे घायल…

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली छात्रों से भरी वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, 12 स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ALSO READ- घटना स्थल पे भारत एक्सप्रेस की टीम: TBE न्यूज़ की रिपोर्ट; ब्रेकिंग- 4000 से ज़्यादा ट्रांसफार्मर ख़ाक, 500 से ज़्यादा घर ख़ाली कराए…मुख्यमंत्री-कलेक्टर-SP और बड़े अधकारी मौक़े पर…पूरे रायपुर से देखा जा रहा था दुआ…

जानकारी के मुताबिक, घटना धमतरी के संबलपुर बायपास रोड की है। छात्रों से भरी वैन सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल बठेना जा रही थी। इसी दौरान रायपुर-जगदलपुर की ओर एक तेज रफ्तार ट्रक जा रही थी। ट्रक ने बच्चों से भरी वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूली वैन के परखच्चे उड़ गए। दुखद घटना में एक बच्चे की मौत होने की खबर सामने आई है।

Dhamtari school van Accident
Dhamtari school van Accident

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गया 12 स्कूली छात्रों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे हुए हैं। डॉक्टरों द्वारा घायल बच्चों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है सभी बच्चे प्राथमिक शाला के है और पांचवी में अध्यनरत हैं। फिलहाल, धमतरी पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।

Dhamtari school van Road Accident
Dhamtari school van Road Accident

IAS Naveen Tanwar suspended: नवीन तंवर सस्पेंड, IAS का अजब-गजब फर्जीवाड़ा… टॉप लेवल ऑफिसर होकर दूसरे की जगह दे रहा था क्लर्क की परीक्षा, CBI ने दबोचा

CG – स्कूली बच्चों के वैन को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौके में 1 छात्र की मौत, 12 बच्चे घायल…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles