ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CM Arvind Kejriwal resignation: CM पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल? दिल्ली HC में PIL दायर, जानिए अब क्या होगी आगे की राह

CM Arvind Kejriwal resignation / Arvind Kejriwal Arrest : नई दिल्ली। आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दो घंटे की पूछताछ के बाद गुरुवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उन्होंने अभी तक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

इस मामले को लेकर हिंदू सेना (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका (पीआइएल) दायर की है। इसमें केजरीवाल से इस्तीफा देने की मांग की गई है।

CM ARVIND KEJRIWAL ARRESTED: CM अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार

भारी सुरक्षा के बीच ईडी कार्यालय लाए गए केजरीवाल CM Arvind Kejriwal resignation

मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद भारी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार रात को पृथ्वीराज मार्ग स्थित ईडी कार्यालय लाया गया। यहां पर दोपहर से ही दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए थे। यही कारण है कि किसी को भी भनक नहीं लगी कि केजरीवाल को पुलिस मस्जिद रोड से ईडी कार्यालय ले गई।

ईडी सुरक्षा व्यवस्था और मीडिया के जमावड़े को देखते हुए केजरीवाल को मस्जिद वाले रोड से अपने ऑफिस लेकर पहुंची। ईडी जैसे ही शाम को मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंची तो दिल्ली पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी थी। ईडी ऑफिस के बाहर भारी संख्या में पुलिस और अर्ध सैनिक बल को तैनात कर दिया गया।

अब जेल से चलेगी सरकार, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार… AAP ने बताया प्लान

गिरफ्तारी सुनिश्चित होते ही पहुंचे आला अधिकारी CM Arvind Kejriwal resignation

इसके अलावा ईडी कार्यालय आने वाले चारों मार्ग को पुलिस और अर्ध सैनिक बल ने बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया। इस दौरान पुलिस के अलावा किसी भी व्यक्ति या वाहन को ईडी कार्यालय की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी गई।

गिरफ्तारी सुनिश्चित होते ही आला अधिकारी पहुंचे जैसे ही आपकी नेताओं ने मीडिया के सामने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर बयान दिया तो ईडी कार्यालय के आसपास पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। इसके अलावा यहां पर अर्ध सैनिक बल की अतिरिक्त टुकड़ी को बुलाया गया।

पुलिस ने सिर्फ मीडिया को पृथ्वीराज मार्ग रोड पर आने की अनुमति दी। ईडी ऑफिस में ही डॉक्टरों ने की मेडिकल जांच केजरीवाल की गिरफ्तारी और उनके घर से निकलते ही ईडी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।

मुख्यमंत्री के घर पर पहुंची ED, हो सकती है गिरफ्तारी

बैरिकेड बंद कर दिया रास्ता CM Arvind Kejriwal resignation

पुलिस ने ईडी ऑफिस से 20 मीटर दूरी पहले ही बैरिकेड कर दिए। यहां पर पुलिस ने घेरा बनाकर सभी को रोक दिया। इसके बाद एक अस्पताल की मेडिकल टीम केजरीवाल की मेडिकल जांच करने पहुंची। किसी भी समर्थक को पृथ्वीराज मार्ग तक नहीं आने दिया ईडी ने किसी हंगामे व विरोध की आशंका के चलते केजरीवाल को मस्जिद मोड रोड से ईडी कार्यालय में पेश किया।

इस दौरान किसी भी आम आदमी पार्टी के समर्थक को पृथ्वीराज मार्ग तक नहीं आने दिया गया। वहीं, केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रशासन पहले ही अलर्ट हो गया था।

CM Arvind Kejriwal resignation: CM पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल? दिल्ली HC में PIL दायर, जानिए अब क्या होगी आगे की राह

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP